)
मुंबई: कोरोना से मुल्क को बचाने के लिए हिंदुस्तान लॉकडाउन है. जिसके असरात कारोबार, फिल्म इंडस्ट्री , रेस्तरॉ , सिनेमाघर सब पर पड़े हैं. ऐसे में सिनेमाघर मालिकों के सामने भी पेरशानी खड़ी हो गई है. जिसको परेशानी को समझते हुए अक्षय कुमार फिर मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने गेटी गैलेक्सी के ऑनर की इस संकट की घड़ी में मदद की है.
कोरोना वायरस को लेकर हिंदुस्तानी हुकूमत की मदद करना हो, या टीवी चैनल के जरिए संगीत सेतु प्रोग्राम से लोगों को मदद के लिए प्रोत्साहित करने के का काम भी कर चुके हैं. अक्सर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के मैसेजेस वो अपने सोशल नेटवर्किंग साइट पर लगातार डालते रहते हैं. लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं कि लोग घर में रहे ताकि इस कोरोना वायरस की जंग में हम सभी भारतवासी जीते.
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले Zee Media पर मनोज देसाई ने अपील की थी कि लॉकडाउन से उनके सभी थियेटर्स बंद है. ऐसे में स्टाफ की सैलरी देना उनके लिए एक परेशानी का सबब बन गया है. Zee Media पर वीडियो भेज कर मनोज देसाई ने अपील की थी कि वह हिंदुस्तानी हुकूमत से यह अपील करते हैं कि हुकूमत थिएटर मालिक और उससे जुड़े हुए स्टाफ की सहूलियात का ध्यान दें.
लॉकडाउन से सिनेमा घर बंद हैं कोई भी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है कुल मिलाकर फिल्मी बिजनेस पूरी तरह से ठप पड़ गया है. थिएटर की कमाई ₹0 हो चुकी है. स्टाफ को मार्च अप्रैल महीने की सैलरी देना काफी मुश्किल हो गया है. इस वीडियो के बाद ही अक्षय कुमार ने मनोज देसाई को फोन किया. Zee Media पर हुई फोन पर बातचीत पर मनोज देसाई ने बताया कि 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार का फोन आया था और उन्होंने मनोज देसाई से पूछा कि क्या मैं आपकी कुछ मदद कर सकता हूं तो फिलहाल के लिए मनोज देसाई ने कहा कि वह मैनेज कर रहे हैं.
बता दें कि इससे पहले ही पीएम केयर फंड में 25 करोड़ और बीएमसी को 3 करोड़ रुपये दान कर चुके अक्षय कुमार ने बड़ा दिल रखते हुए सिनेमाघर के मालिक की मदद के लिए आगे आए हैं. मनोज देसाई और उनके बिजनेस पार्टनर अरुण नय्यर ने अपनी टिकट के पैसे बढ़ाने के बारे में राय रखी थी. उन्होंने कहा कि वो मराठा मंदिर और गेटी गैलेक्सी को लेकर मई के लिए प्लान बनाएंगे. बता दें कि मनोज देसाई मराठा मंदिर के मालिक भी हैं, जहां 25 सालों से दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म दिखाई जा रही हैं.Zee Salaam Live TV