Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam955827
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटअक्षय कुमार की जासूसी थ्रिलर फिल्म बेलबॉटम 19 अगस्त को 3डी में भी होगी रिलीज

अक्षय कुमार की जासूसी थ्रिलर फिल्म "बेलबॉटम" 19 अगस्त को 3डी में भी होगी रिलीज

रंजीत एम तिवारी के जािरए निर्देशित "बेलबॉटम" जासूसी पर बनी एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अदाकारा वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी अहम किरदार में दिखाई देंगी.

बेलबॉटम फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार
बेलबॉटम फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार

मुंबईः बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने सोमवार को ऐलान किया है कि उनकी आने वाली फिल्म "बेलबॉटम" 19 अगस्त को 2डी और 3डी फाॅर्मेट में सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी. रंजीत एम तिवारी के जािरए निर्देशित ’’बेलबॉटम’’ जासूसी पर बनी एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अदाकारा वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी अहम किरदार में दिखाई देंगी. अक्षय कुमार ने सोमवार को ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए एक वीडियो साझा किया. साथ ही इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने फिल्म का पोस्टर और टीजर शेयर किया है. बेलबॉटम पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी भयावह लहर की वजह से इसकी रिलीज की तारीख को टाल दिया गया था. महामारी के बीच सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह पहली बड़ी हिन्दी फिल्म होगी.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Add Zee News as a Preferred Source

मंगल को जारी होगा फिल्म का ट्रेलर
53 वर्षीय दिग्गज अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘19 अगस्त को रोमांच का पूरा मजा लें. बेलबॉटम 3डी में भी रिलीज हो रही है.’’ अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ’’शार्प मेमरी, राष्ट्रीय स्तर का शतरंज खिलाड़ी, गाना सिखाता है. हिंदी, अंग्रेजी और जर्मन बोल लेता है. बाकी बताएंगे ट्रेलर के साथ. कल इस फिल्म का ट्रेलर जारी होगा.’’ इस फिल्म का टीजर जारी होते ही एक घंटे से भी कम वक्त में लाखों लोग इसे देख और लाइक कर चुके हैं.   

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

1980 के दशक की कहानी 
’’बेलबॉटम’’ का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने मिलकर किया है. फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा और परवेज शेख ने मिलकर लिखी है. बेलबॉटम की कहानी 1980 के दशक की है. इस फिल्म में एक गुमनाम जासूस की कहानी है जिसे लोगों ने भुला दिया है. कलाकारों का कहना है कि जासूसी पात्रों पर आधारित इसकी कहानी दर्शकों को पसंद आएगी.  

Zee Salaam Live Tv

0

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news