)
नई दिल्ली: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर आलिया भट्ट खबरों में बनी हुई हैं और वो इस फिल्म की प्रमोशन कर रही है. इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा जवाब दे दिया कि लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. इंटरव्यू के दौरान उनसे सवाल पूछा गया था कि उनका फेवरेट क्रिकेटर कौन सा है. सवाल पूछने वाले ने आलिया भट्ट को दो ऑप्शन दिए थे. ऑप्शन में पूर्व कप्तान विराट कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा का नाम शामिल था.
दरअसल अगर किसी भी आम इंसान से जब सवाल पूछा जाए कि आपका फेवलेट क्रिकेटर कौन सा है तो कोई भी इन दो खिलाड़ियों में किसी एक चुनते हुए हजार बार सोचेगा. क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी क्रिकेट की दुनिया के बादशाह हैं और दोनों ही अपने-अपने खास खेल के लिए लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं. ठीक इसी असमंजस में आलिया भट्ट भी फंस गई होंगी और सीधा जवाब नहीं दे पाईं. आलिया ने कहा कि,"रोहित करंट और विराट ऑल टाइम फेवरेट." आलिया भट्टे के इस जवाब पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
इतना ही नहीं इस इंटरव्यू में आलिया भट्टे से रोहित और विराट को लेकर एक सवाल और पूछा गया, जो बेहद दिलचस्प है. वो सवाल था कि अगर आप (आलिया) अगर वो सुबह उठकर खुद को विराट कोहली के रूप में पाएं तो क्या करेंगी? इस सवाल के जवाब में आलिया ने कहा कि वो लंबा ब्रेक लेंगी, क्योंकि क्योंकि एक लंबे अरसे से काम कर रहे हैं. वहीं जब आलिया से पूछा गया कि अगर आप खुद को रोहित शर्मा के रूप में देखती हैं तो आप क्या करेंगी? तो उन्होंने जवाब दिया कि खुद को ब्रेक देना चाहूंगी और अपनी टीम के लिए इंस्पिरेशन बनने के लिए फील्ड में डटी रहना चाहेंगी.
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के इन जवाबों को लेकर लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं और उनकी क्रिकेट नॉलेज पर भी सवाल उठा रहे हैं.
Watch Viral VIDEO