)
Alia Bhatt Gangubai: बॉलीवुड की जानी मारी कलाकार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द ही फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' में नजर आएंगी. आलिया के मुताबिक उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है. उन्होंने इस फिल्म में वेश्या का किरदार निभाने के लिए कई पुरानी एक्ट्रेस की फिल्में देखी हैं.
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ''गंगुबाई काठियावाड़ी'' में लीड रोल निभाने के लिए आलिया ने कई क्लासिक हिंदी फिल्में देखी हैं. एक्ट्रेस ने एक न्यूज एजेंसी को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि उनसे संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने कहा था वह उनकी अदाकारी में ''पुराने जमाने का चार्म और ग्रेस'' देखना चाहते हैं.
आलिया के मुताबिक उन्होंने ''शबाना आजमी की फिल्म मंडी देखी''. इसके अलावा मीना कुमारी की कई फिल्में देखीं. आलिया ने डायरेक्टर श्याम बेनेगल की कई फिल्में देखी थीं. आलिया ने अपने किरदार को मजबूत करने के लिए अमेरिकन पीरियड ड्रामा ''Memoirs of a Geisha'' समेत कई पुरानी फिल्में देखी हैं.
दरअसल फिल्म ''गंगूबाई काठियावाड़ी'' में आलिया भट्ट गंगूबाई के किरदार में नजर आएंगी. गंगूबाई 1960 के दशक में मुंबई के रेड-लाइट इलाके ''कमाठीपुरा'' की बहुत शक्तिशाली और लोगों की पसंदीदा वेश्या और महिला हुआ करती थीं.
संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर हैं. वह अक्सर ऐतिहासिक फिल्में बनाते हैं. वह ऐतिहासिक फिल्म में एक अच्छा ऐंगल देकर उसे दिलचस्प बनाने के लिए मशहूर हैं. हाल ही में उन्होंने मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाटीपुरा पर फिल्म बनाई है. उन्होंने वहां की जिंदगी और राजनीति दिखाने की कोशिश की है.
ख्याल रहे कि आलिया भट्ट की फिल्म ''गंगुबाई काठियावाड़ी'' 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Video: