)
मुंबई : कोरोना के कहर से पूरी दुनिया ठहर गई हैं.इस खौफनाक वायरस के चलते पूरा हिंदुस्तान लॉकडाउन है.जिसके चलते सभी काम ठप हो गए हैं.कोरोना के इस वायरस का असर बॉलीवुड में भी दिखा.कई बड़ी फिल्मों की रिलीज़ को टालना पड़ा तो किसी शूटिंग को रोक देना पड़ा.इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए सभी अपने अपने घरों में क़ैद हैं. हालांकि इस बीच कई फिल्मी अदाकार सोशल मीडिया के जरिए अपने क्वारंटीन टाइम को कैसे बिता रहे हैं, शेयर करते रहते हैं. इस के साथ ही लॉकडाउन के दौरान घरों पर रहे और सिक्योर रहें का भी जागरुक पैग़ाम लोगों तक पहुंचाते रहते हैं.हालांकि इस बार बॉलीवुड कोरोना से लोगों को बचाने के लिए एक साथ आया है..यानि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए अपने अपने घरों से ही शूटिंग की है और कोरोना को लेकर एक शॉर्ट फिल्म तैयार की है..जिसका नाम है ''फैमिली''
इस शॉर्ट फिल्म में बिग बी यानि अमिताभ बच्चन का साथ दे रहे हैं रजनीकांत, प्रियंका चोपड़ा, चिरंजीवी, आलिया भट्ट, मामूथी, दिलजीत दोसांझ, मोहनलाल और रणबीर कपूर.इस फिल्म को बहुत ही मनोरंजक तरीके से इस बात को दिखाया गया है कि अभी घर से बाहर नहीं निकलना है लेकिन हम ये जंग जीत जाएंगे आसानी से अगर हमने लॉकडाउन के नियमों को ठीक से मान लिया.इस शॉर्ट फिल्म में खासियत ये है कि इसे सभी ने अपने घरों से शूट किया है.कोई घर से बाहर नहीं निकला है. देखिए वीडियो..
Presenting ‘Family’, a made-at-home short film featuring @SrBachchan, #Rajnikanth #RanbirKapoor @priyankachopra @aliaa08, #Chiranjeevi @Mohanlal, #Mammootty, @meSonalee @prosenjitbumba #ShivaRajkumar & @diljitdosanjh.
Supported by #SonyPicturesNetworksIndia & #KalyanJewellers. pic.twitter.com/menuDz808H— sonytv (@SonyTV) April 6, 2020
इस शॉर्ट फिल्म के पीछे प्रसून पांडे का आइडिया है और अमिताभ बच्चन ने भी इसमें उनका साथ दिया है.जिसमें दिखाया गया है कि घर पर रहने से और सिक्योर रह सकते हैं जिससे चीजें बेहतर की जा सकती हैं.
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सोमवार रात नौ बजे बड़ा ऐलान करने की बात कही थी. इसके साथ उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में भी इस सरप्राइज को लेकर बड़ा हिंट भी दिया था. बिग बी ने सोनी टीवी के एक ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा था कि ये एक अनूठा , ख़्याल से बाहर का और अनोखी कोशिश है जो ना पहले कभी देखा गया है और ना कभी हुआ है. एक हलफॉ है, आपके लिए, हम सबके लिए.
Watch Zee Salaam Live TV