)
नई दिल्ली: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का आज यौमे पैदाईश है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और फेम अदाकारा रेखा अफेयर्स के बारे में तो सारी दुनिया जानती है. शादी के बाद भी अमिताभ बच्चन का नाम रेखा के साथ जुड़ता रहा है. इन दोनों नज़दीकियों की वजह से उनकी ज़ाती ज़िंदगी में भी कई परेशानियां आईं. यहां तक कि अमिताभ बच्चन और रेखा के दरमियान एक सीन को देखकर जया बच्चन खुद को रोने से नहीं रोक पाई थी.
दरअसल 'मुकद्दर का सिकंदर' की स्क्रीनिंग के दौरान जया और उनके बच्चे पहली रो में और अमिताभ बच्चन और बाकी लोग दूसरी लाइन में बैठे थे. फिल्म में जब रेखा और अमिताभ के बीच लव सीन आया तो ये देखकर जया फूट-फूटकर रोने लगीं. इस फिल्म के बाद ज्यातादातर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर कहने लगे थे कि जया बच्चन ने अमिताभ और रेखा को एक-साथ फिल्म में लेने से मना कर दिया है. जया नहीं चाहती थीं कि रेखा किसी भी फिल्म में अमिताभ की हीरोइन बनें.
यहां तक कि फिल्म राम बलराम के लिए प्रोड्यूसर अमिताभ बच्चन के साथ रेखा को कास्ट करना चाहते थे लेकिन जया इसके लिए तैयार नहीं थी और उन्होंने अपनी पहुंच का इस्तेमानल करते हुए रेखा की जगह जीनत अमान को कास्ट करने के लिए प्रोड्यूसर को मना लिया था. जब यह बात रेखा को पता चली तो उन्हें काफी बुरा लगा. उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर को कहा कि वो यह फिल्म करना चाहती हैं लेकिन डायरेक्टर ने जवाब दिया कि इसके उन्हें प्रोड्यूसर को मनाना पड़ेगा, रेखा इस फिल्म में फ्री में नाम करने के लिए भी तैयार हो गई थीं.
Zee Salaam LIVE TV