Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam763629
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटBirthday Special:जब अमिताभ बच्चन को शूटिंग छोड़कर जाना पड़ा था अस्पताल, हो गए थे शदीद जख्मी

Birthday Special:जब अमिताभ बच्चन को शूटिंग छोड़कर जाना पड़ा था अस्पताल, हो गए थे शदीद जख्मी

आज का दिन बिग बी के मद्दाहों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होता. बिग बी के बर्थडे के मौक़े पर दूर दराज़ से लोग अपने पसंदीदा अदाकार की एक झलक पाने के लिए उनके बंगले जलसा का रूख़ करते हैं. 

Birthday Special:जब अमिताभ बच्चन को शूटिंग छोड़कर जाना पड़ा था अस्पताल, हो गए थे शदीद जख्मी

नई दिल्ली/सबीहा शकील: आज हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के लाल बादशाह अमिताभ बच्चन का यौमे पैदाइश है. आज का दिन बिग बी के मद्दाहों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होता. बिग बी के बर्थडे के मौक़े पर दूर दराज़ से लोग अपने पसंदीदा अदाकार की एक झलक पाने के लिए उनके बंगले जलसा का रूख़ करते हैं. क्योंकि अमिताभ बच्चन के मद्दाहों को इस बात का पूरा यक़ीन होता है कि वो अपने परसतारों को नाउम्मीद नहीं करेंगे. बिग बी की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों-घंटों उनके बंगले के बाहर इंतेज़ार करते हैं.

यूं तो अमिताभ बच्चन ने अपने दौर की तक़रीबन सभी अदाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की है. हेमा मालिनी, राखी, ज़ीनत अमान, परवीन बॉबी, जया प्रदा और श्रीदेवी वग़ैराह लेकिन रेखा के साथ उनकी जोड़ी सुनहरे पर्दे पर काफ़ी मक़बूल हुई. रेखा और अमिताभ ने सिल्वर स्क्रीन को कई नायाब फिल्में दी. 

आपको अमिताभ बच्चन की फिल्म कुली तो याद ही होगी, यक़ीकन आपको कुली का दिल खराश वाक्या भी याद होगा. जब कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन शदीद तौर पर ज़ख्मी हो गए थे, ये वो वक्त था जब हर कोई अपने-अपने अंदाज़ में अपने चहेते अदाकार के लिए दुआ गो था. ये एक अदाकार की मक़बूलिय़त का ज़ामिन है कि उसे लोग कितना चाहते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड को फिल्मी दुनिया का सबसे मारूफ़ ऐज़ाज़ माना जाता है. इस अवॉर्ड का आग़ाज़ हुकूमते हिन्द ने 1969 में किया था. ये अवॉर्ड वज़ारते बराए इत्तालातो नशरियात के ज़रिए दिया जाता है. जिसे हर साल नेशनल फिल्म अवार्ड तक़रीब में दिया जाता है. इस अज़ीम ऐज़ाज़ से भी अदाकार अमिताभ बच्चन को भी नवाज़ा जा चुका है.

Zee Salaam LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news