Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam754539
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटसुनील गावस्कर के भद्दे कमेंट के बाद अनुष्का शर्मा ने दिया करारा जवाब, जानिए क्या कहा

सुनील गावस्कर के भद्दे कमेंट के बाद अनुष्का शर्मा ने दिया करारा जवाब, जानिए क्या कहा

आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आरसीबी के कप्तान विराट कोहली की खराब परफॉर्मेंस की वजह से उनकी ज़ाती ज़िंदगी पर कमेंट करने के बाद सुनील गावस्कर बुरी तरह घिर गए हैं.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आरसीबी के कप्तान विराट कोहली की खराब परफॉर्मेंस की वजह से उनकी ज़ाती ज़िंदगी पर कमेंट करने के बाद सुनील गावस्कर बुरी तरह घिर गए हैं. अभी तक विराट और क्रिकेट के फैंस ही उन्हें जवाब दे रहे थे लेकिन अब विराट कोहली वाइफ अनुष्का शर्मा ने बेहद मुहज्जिबाना ढंग से करारा जवाब दिया है.

अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कहा, 'मिस्टर गावसकर, यह बात सही है कि आपने जो कहा वह अच्छा नहीं था लेकिन मुझे अच्छा लगेगा अगर आप यह बता सकें कि आपने पति के खेल के लिए आपने उसकी पत्नी पर इल्ज़ाम लगाते हुए ऐसा बयान देने के बारे में क्यों सोचा? मैं जानती हूं कि इतने सालों में आपने कॉमेंट्री के दौरान हर क्रिकेटर की निजी जिंदगी की इज्ज़त सम्मान किया है. क्या आपको नहीं लगता कि आपको उसी तरह का सम्मान मेरे और हमारे लिए रखना चाहिए था?

यह भी पढ़ें: कप्तान विराट कोहली पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए क्या है वजह

Add Zee News as a Preferred Source

'मुझे यकीन है कि बीती रात से मेरे शौहर की परफॉर्मेंस पर कॉमेंट करने के लिए आपके जेहन में कई वाक्य और शब्द होंगे या आपके शब्द सिर्फ तभी मायने रखते हैं जब उनमें मेरा नाम आया हो'. उन्होंने आगे कहा, 'यह 2020 है और मेरे लिए चीजें अब भी नहीं बदली हैं. कब ऐसा होगा जब मुझे क्रिकेट में घसीटना बंद किया जाएगा और इस तरह की एकतरफा कमेंट नहीं की जाएंगी?'

fallback

आदरणीय मिस्टर गावसकर, आप एक महान हैं, जिनका नाम इस खेल में ऊंचा मकाम रखता है. मैं बस आपको बताना चाहती थी कि जब आपने ऐसा कहा तो मुझे कैसा लगा.

यह भी पढ़ें: अनुष्का-विराट की निजी जिंदगी पर कमेंट से फंसे गावस्कर, लोगों ने BCCI से की यह मांग

क्या कहा था सुनील गावस्कर ने
बता दें कि जुमेरात के रोज़ हुए पंजाब के साथ मैंच में विराट कोहली ने केएल राहुल के दो कैच छोड़े थे. साथ ही कोहली बल्लेबाज़ी में भी कुछ खास कर दिखाने में नाकाम रहे. महज़ 1 रन बना कर आउट हो गए थे. जिसके नतीजे में बेंगलौर ने यह मुकाबला गंवा दिया और महज़ 17 ओवर में 109 रनों पर पूरी टीम आउट हो चुकी थी. RCB के कप्तान विराट कोहली जब आउट होकर डैगआउट की तरफ जा रहे थे तो सुनील गावस्कर ने कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा को लेकर बेहद काबिले ऐतराज़ कमेंट करते हुए कहा कि 'विराट ने लॉकडाउन में तो बस अनुष्का की गेंदों की प्रैक्टिस की है.'

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news