अनुष्का के ज़रिए शेयर की गई तस्वीरों में से एक फोटो में विराट कोहली के एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं. अनुष्का ने 3 स्क्रीनशॉट्स लगाए हैं.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में करारी शिकस्त दी. भारत की इस जीत पर हर हिंदुस्तानी खुश है. वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट (Virat Kohli) की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी खुश हैं. अनुष्का शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत की खुशी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं.
अनुष्का के ज़रिए शेयर की गई तस्वीरों में से एक फोटो में विराट कोहली के एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं. अनुष्का ने 3 स्क्रीनशॉट्स लगाए हैं. इनमें लिखा है, बहुत इंट्रेस्टिंग, यस, क्या जीत है, क्या टीम है. इससे पहले अनुष्का ने फैंस को जानकारी दी थी कि वह गेम इनडोर्स देख रही हैं. उन्होंने अपने टीवी स्क्रीन का फोटो शेयर किया था.

बता दें कि भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी इनिंग का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा लेकिन अजिंक्या रहाणे (Ajinkya Rahane) और आखिर में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बल्लेबाजी की बेहतरीन बदौलत भारत ने इंग्लैंड के सामने 272 रनों का टार्गेट रखा. बुमराह और शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नौंवें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की थी.
ZEE SALAAM LIVE TV