)
नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा और हिंदुस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर एक नया मेहमान आने वाला है. यह जानकारी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया के ज़रिए दी है. अदाकारा अनुष्का शर्मा ने लिखा- और फिर हम तीन होंगे. जनवरी 2021 में नन्हा मेहमान आने वाला है.
शेयर की गई तस्वीर में अनुष्का शर्मा का बेबी बंप नज़र आ रहा है. साथ ही उनके चेहरे पर अलग ही खुशी नज़र आ रही है. इस खबर के सामने आते ही दोनों फेंस ने उन्हें मुबारकबाद देनी शुरू करदी हैं. टेनिस स्टार प्लेयर सानिया मिर्ज़ा, बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट समेत कई सुपर बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया की अज़ीम हस्तियों ने उन्हें मुबारकबाद पेश की.
And then, we were three! Arriving Jan 2021 pic.twitter.com/iWANZ4cPdD
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) August 27, 2020
बता दें कि अनुष्का और विराट ने लंबे रिलेशनशिप के बाद दिसंबर 2017 में शादी की थी. दोनों ने इटली में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे.
Zee Salaam LIVE TV