)
लखनऊ: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मुश्किलों में इज़ाफ़ा हो गया है. लखनऊ कोर्ट (Lucknow Court) की तरफ से डांसर सपना चौधरी (Haryanvi Dancer Sapna Chaudhary) के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है. सपना चौधरी पर डांस कार्यक्रम रद्द करने और टिकट के पैसे वापस नहीं करने का इलजाम है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी.
क्या है मामला
ये मामला 3 साल पुराना है. रिपोर्ट के मुताबिक, 13 अक्टूबर 2018 को दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक स्मृति उपवन में सपना और दूसरे का कार्यक्रम था, जिसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट 300 रुपये फी आदमी के हिसाब से बिके. इस प्रोग्राम को देखने के लिए हजारों की तादाद में टिकट लेकर लोग मौजूद थे, लेकिन सपना चौधरी रात 10 बजे तक नहीं आईं. इस पर दर्शकों ने हंगामा किया था.
बताजा जा रहा है कि इसके बाद टिकट धारकों के पैसे भी लौटाए नहीं किए गए. कोर्ट ने 4 सितंबर 2021 को इस मामले में सपना चौधरी की डिस्चार्ज अर्जी खारिज कर दी थी. अब सपना समेत दूसरे सभी आरोपियों पर मामला तय करने का आरोप लगाया जाना है.
काबिले ज़िक्र है कि इससे पहले इस मामले की एफआईआर 14 अक्टूबर, 2018 को एसआई फिरोज खान ने थाना आशियाना में दर्ज करवाई गई थी. इसमें सपना चौधरी के साथ इस आयोजन के आयोजक जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, पहल संस्थान कीवद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय के नाम भी शामिल किए गए थे.
Zee Salaam Live TV: