)
आज़मगढ़: कोरोना महामारी के चलते दुनिया भर में अनगिनत लोग बेरोज़गार हो गए हैं. हिंदुस्तान में भी लाखों लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं. यहां तक कि फइल्म इंडस्ट्री पर भी इस बीमारी की खासी मार पड़ी है. इसकी जीती जागती मिसाल आज़मगढ़ में देखने को मिली है. जहां "बालिका वधु" और "कुछ तो लोक कहेंगे" जैसे मशहूर टीवी सीरियल्स के डॉयरेक्टर रह चुके रामवृक्ष गौड़ आज सब्ज़ी बेचने पर मजबूर हैं.
डायरेक्टर रामृक्ष का कहना है कि रियल लाइफ और रील लाइफ दोनों अलग अलग होती हैं. वे अपने बच्चे को इम्तिहान दिलाने के लिए आज़मगढ़ आए थे. तब तक कोरोना की वजह से लॉकडाउन लग गया. फ्लाइट और ट्रेन सर्विस बंद हो गईं. राम वृक्ष अब मुंबई नहीं जा पा रहे हैं. राम वृक्ष ने यशपाल शर्मा, मिलिंद गुणाजी, राजपाल यादव, रणदीप हुडा, सुनील शेट्टी जैसे बड़े कलाकारों की फिल्म में बतौर असिस्टेंट डॉयरेक्टर का काम भी किया. उन्हें फिल्मों में काम करने का 22 साल का तजरबा है.
बता दें कि राम वृक्ष साल 2002 में अपने दोस्त की मदद से मुंबई गए थे. पहले वो बिजली मेहकमे में काम किया करते थे उसके बाद वे टीवी प्रोडक्शन में आ गए. तजरबा बढ़ता चला गया तो डायरेक्श का मौका मिला. डायरेक्शन का काम उन्हें पसंद आ गया जिसके बाद उन्होंने अपना करियर इसी लाइन बनाने का फैसला किया था.
Zee Salaam LIVE TV