)
Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं. आयशा खान के इल्जाम लगाने और कई खुलासों के बाद मुनव्वर की गर्लफ्रेंड नाजिला ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था. और, अब लॉकअप की कंटेस्टेट अंजलि अरोड़ की एक वीडियो सोशल मीडिया छाया हुआ है, जिसमें अंजलि जमकर मुनव्वर की बुराई करती नजर आ रही हैं.
अंजलि ने मुनव्वर को सुनाई खरी-खोटी
अंजलि वीडियो में बताती है मुनव्वर लड़कियों के फिलिंग के साथ खेलता है. अंजलि ने बताया वह अपनी तरफ से लॉकअप में मुव्वर कीअच्छी दोस्त थीं. मुनव्वर फारूकी के रिलेशनशिप को लेकर आये दिन सोशल मीडिया पर कई मीम्स बनते रहते हैं. अब लॉकअप कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा ने एक इंटरव्यू दिया. इसमें अंजलि जमकर बोली और मुनव्वर खूब खरी-खोटी सुनाई. इंटरव्यू के दौरान अंजलि से पूछा जाता है. लॉकअप में खबर थीं कि वह अंजलि को डेट कर रहे हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर भाभी 2, भाभी 3 चल रहा था. इस पर अंजलि ने जवाब देते हुए बताया, ऐसे तो बहुत सारी बातें हैं. अंजलि यहीं नहीं रूकी. उन्होंने आगे कहा कि मुनव्वर लड़कियों से खेलता है.
बिग बॉस में मुनव्वर का गेम खराब
इंटरव्यू के दौरान अंजलि ने बताया मुनव्वर को मालूम है. ''लड़कियों के साथ और अपने शब्दों के साथ कैसे खेलना है ये भी मुनव्वर को आता है. अंजलि ने कहा मैं 72 दिन उस इंसान के साथ रहकर आई हूं. वही अभी तक पुराने पैटर्न को चेप रहा है, वही गेम वही सब. सलमान खान ने भी कह था कि शायरी, सिंपथी कार्ड खत्म हो चुकें हैं. अब मुनव्वर का जादू नही रहा है."
अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारुकी का रिश्ता तो जगजाहिर है. रियलिटी शो 'लॉक अप' में तो बात 'आई लव यू' तक पहुंच गई थी.'लॉक अप' से बाहर आने के बाद मुनव्वर ने दुनिया को अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला से मिलाकर सबको चौंका दिया था. अब यही गेम प्लान लेकर मुनव्वर Bigg Boss 17 में देखने को मिला. खैर अब जब आयशा खान की एंट्री हुई और काफी चीजें पब्लिक के सामने आईं तो मुनव्वर ने माफी मांगी Bigg Boss 17 में.