)
नई दिल्ली : कोरोना वायरस के चलते हिंदुस्तान लॉकडाउन (Lockdown)है. हर कोई अपने घरों में आइसोलेट हैं. बॉलीवुड सेलेब्स अपना क्वारंटीन वक्त कैसे बिता रहे हैं अक्सर सोशल मीडिया में शेयर करते रहते हैं.इसी सिम्त में बॉलीवुड अदाकारा रह चुकीं और एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने भी वीडियो शेयर किया. ट्विंकल खन्ना ने बताया कि लॉक डाउन के चलते वो घर पर ही चश्मे और चप्पल को जोड़ रही हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.
हमेंशा अपनी बात बेबाकी से रखने वालीं और बिंदास अंदाज़ में रहने वालीं ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम में यह वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ट्विंकल खन्ना अपना चश्मा और एक चप्पल सुधारने के साथ साथ फैंस से बात भी कर रही हैं. देखिए
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उनका पैर टूट गया है. ट्विंकल ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वो अस्पताल से वापस घर आ रही थीं. वीडियो में दिख रहा था कि कार अक्षय कुमार चला रहे हैं. गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड की 25 करोड़ रुपये की मदद की थी. जिसके बाद कई सेलेब्रिटीज भी मुल्क की मदद के लिए आगे आए थे.
Watch Zee Salaam Live TV