)
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अदाकार दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का इंतेकाल हो है. इस बात की जानकारी लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर ने दी है. वह 80 साल के थे. बताया जा रहा है कि असलम खान कोरोना पॉजिटिव थे और पिछले दिनों से वह आईसीयू में दाखिल थे. वहीं, जुमा की सुबह उनका इंतेकाल हो गया. छोटे भाई के इंतेकाल से दिलीप कुमार और उनका परिवार सदमे में है.
खबरों की मानें तो दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान की तबीयत अचानक बिगड़ जाने की वजह से उन्हें पिछले सनीचर को लीलावती अस्पताल में दाखिल कराया गया था.
Zee Salaam LIVE TV