)
मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा और बिगबॉस 6 की कंटेस्टेंट रहीं सना खान ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला लिया है. यह जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लेटर शेयर करके दी है. इसकी वजह उन्होंने इस्लाम को बताया है. उन्होंने कहा है कि यह ज़िंदगी मरने के बाद की ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए है न कि शोहरत और मकबूलियत हासिल करने के लिए.
सना ने अपने ट्वीटर अकाउंट के पर हिंदी, उर्दू और अंग्रेज़ी ज़बान में एक खत जारी किया. जिसमें उन्होंने ने लिखा, आज मैं अपनी जिंदी के एक अहम मोड़ पर आपसे बात कर रही हूं. मैं सालों से शोबिज (फिल्म इंडस्ट्री) की जिंदगी गुज़ार रही हूं और इस अर्से से मुझे हर तरह की शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं. लेकिन अब कुछ दिन से मुझ पर ये एहसास कब्जा जमाए हुए है कि इंसान के दुनिया में आने का मकसद क्या सिर्फ ये है कि वो दौलत और शौहरत कमाए?
My happiest moment
May Allah help me n guide me in this journey.
Aap sab mujhe dua Mai Shamil rakh#sanakhan #2020 #8thoct #thursday pic.twitter.com/8DIJJ2lCSC— Sana Khaan (@sanaak21) October 8, 2020
उन्होंने आगे लिखा कि मैंने अपने मज़हब में तलाश किया तो मुझे पता कि दुनिया की यह ज़िंदगी असल में मरने के बाद की ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए है और वो इसी सूरत में बेहतर होगी जब बंदा अपने पैदा करने वाले के हुक्म के मुताबिक ज़िंदगी गुज़ारे और सिर्फ दौलत व शौहरत को अपना मकसद न बनाए. बल्कि गुनाह की ज़िंदगी से बच कर इंसानियत की खिदमत करे और अपने पैदा करने वाले के बताए हुए तरीके पर चले. इसलिए मैं आज यह ऐलान करती हूं कि आज से मैं अपनी शोबिज़ की ज़िंदगी छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुक्म पर चलने का पक्का इरादा करती हूं.
सना ने लिखा कि तमाम भाइयों और बहनों से दरख्वास्त है कि आप मेरे लिए दुआ करें कि अल्लाह तआला मेरी दुआ कुबूल फरमाए और आइंदा मेरे अज़्म यानी अपने खालिक के हुक्म के मुताबिक और इंसानियत की खिदमत करते हुए ज़िंदगी गुज़ारने की तौफीक अता फरमाए. और मुझे शोबिज़ के लिए आइंदा दावत न दी जाए.
Zee Salaam LIVE TV