)
Hijab Controversy: कर्नाटक से उठा हिजाब विवाद पूरे देश में फैल चुका है. हिजाब पहनने पर देश भर की कई औरतें अपनी-अपनी राय रख रही हैं. इस मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी अपना पक्ष रख रही हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने भी हिजाब पहनने और न पहनने पर खुल कर अपनी बात रखी है.
जायरा वसीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनने पर बेबाकी से अपनी राय रखी है. उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के हिजाब पहनने का सपोर्ट किया है. उन्होंन पोस्ट में लिखा कि "हिजाब एक च्वॉइस है, ये गलत जानकारी है. अपनी सहूलत के हिसाब से यह धारणा बनाई जा रही है."
जायरा ने आगे लिखा कि "एक औरत जो हिजाब पहनती है, वो उस जिम्मेदारी को पूरा करती है जो उसे खुदा से मिली है, जिसे वह प्यार करती है और उसने खुद को खुदा के लिए सौंप दिया है."
बॉलीवुड की पूर्व अदाकारा जायरा ने आगे लिखा कि "मैं भी हिजाब पहनती हूं और इस सिस्टम का विरोध करती हूं, जहां धर्म के नाम पर औरतों को एसा करने से रोका जा रहा है. आप उन्हें एक खास पसंद को अपनाने पर मजबूर कर रहे हैं, जो आपके एजेंडे को चलाता है. यह दिखाना कि यह सब सशक्तिकरण के नाम पर हो रहा ह, इससे बुरा कुछ नहीं है."
ख्याल रहे कि कर्नाटक के जिला उडुपी से उठा हिजाब विवाद अब कर्नाटक के हाई कोर्ट में पहुंच गया है. इस पर फैसला आना अभी बाकी है.
Video: