)
नई दिल्ली : कोरोना वायरस के खौफ को निकालने के लिए सिंगर और संगीतकार अनु मलिक ने एक गाना तैयार किया है. आलमी वबा के इस वक्त में लोग खौफज़दा हैं उस वक्त अनु मलिक कोरोना की कमर तोड़ने के लिए लोगों को बता रहे हैं. दरअसल अनु मलिक ने बड़े ही मस्ती भरे अंदाज़ में कोरोना को लेकर नया ट्रैक तैयार किया है..गाने के बोल हैं 'हैप्पी हैप्पी रहने का प्लीज डॉन्ट वरी'
इस बारे में अनु मलिक ने कहा, "मैं इस गाने को सिर्फ इसलिए लाया हूं, ताकि कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए लॉकडाउन में अपने घरों में रह रहे लोगों का एंटरटेनमेंट हो सके.इस माहौल मे मैं उन्हें खुश करना चाहता हूं और उन्हें यह बताना चाहता हूं कि हार न मानें और लड़ते रहें."
ट्रैक के वीडियो में अनु मलिक बड़े ही हल्के मूड से सोफे में बैठकर गाना गा रहे हैं. अनु ने यह भी बताया कि 'हैप्पी हैप्पी रहने का प्लीज डॉन्ट वरी' को बनाने के पीछे क्या कारण रहा. उन्होंने कहा, "यह गाना एकदम से मेरे दिमाग में आया, मैं घर पर बैठा था, अचानक मैंने सोचा कि हर कोई अपने ख़ौफ और लाचारी से गुजर रहा है.और तभी यह लाइन अचानक मेरे दिमाग में आई कि लोग क्यों डर रहे हैं बस घर पर रहना है और अपना ख्याल रखना है..इसके साथ साथ घर पर मस्ती करना है कोरोना से क्यूं डरना है. हालांकि उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद कर रहे हैं.
Watch Zee Salaam Live TV