)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने वादे के मुताबिक सूबे में मुल्क की सबसे बड़ी और खूबसूरत फिल्म सिटी को लेकर लखनऊ में मौजूज सरकारी रिहाईश पर फिल्म कलाकारों, डायरेक्टर्स, गुलूकार, मौसीकार व रायटर्स के साथ मीटिंग की. सीएम के साथ मीटिंग में सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी सौन्दर्या रजनीकांत, मधुर भंडारकर, प्रियदर्शन, रवीना टंडन, सुभाष घई, परेश रावल, गायक अनूप जलोटा, उदित नारायण, कैलाश खेर, लेखक विजयेंद्र प्रसाद, गुलूकार मनोज मुंतशिर शामिल हुए.
CM Yogi Adityanath holds a meeting with representatives of Bollywood fraternity over Film City in the state; 1000 acres of land identified for the project. pic.twitter.com/lpGAREWx5a
— ANI UP (@ANINewsUP) September 22, 2020
इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े विनोद बच्चन, दीपक दल्वी, नितिन देसाई, ओम राउत, शैलेश सिंह, पदम कुमार ने भी मीटिंग में शिरकत की. कैलाश खेर, राजू श्रीवास्तव और अनूप जलोटा खुद सीएम रिहाइश में मौजूद रहे, जबकि ज्यादातर फिल्मी हस्तियां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सीएम योगी के साथ इस मीटिंग में जुड़ीं. यहां पर सभी ने सीएम को बारी-बारी से फिल्म सिटी की शक्ल और इसमें क्या सहूलात होनी चाहिए इसको लेकर सुझाव दिए.
बता दें कि यमुना अथॉरिटी ने यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे सेक्टर-21 में 1,000 हेक्टेयर जमीन फिल्म सिटी के लिए तजवीज़ की है. इसकी तजवीज़ हुकूमत को भेज दी गई है. तजवीज़ में इलाके की तमाम खूबियां का भी ज़िक्र किया गया है. यहां से शूटिंग के लिए मथुरा, आगरा, जयपुर जैसे शहरों में आसानी से जाया जा सकता है. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे भी सेक्टर-21 के नज़दीक से होकर गुजरता है. अथॉरिटी के मुताबिक फिल्म सिटी के लिए इंडस्ट्री दर पर जमीन दी जाएगी.
Zee Salaam LIVE TV