Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2728291
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंट28 सैलानियों की मौत से सदमे में हैं बॉलीवुड के तीनों खान, कहा- अब बर्दाश्त नहीं...

28 सैलानियों की मौत से सदमे में हैं बॉलीवुड के तीनों खान, कहा- अब बर्दाश्त नहीं...

Bollywood Celebrities Reaction on Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में 28 बेगुनाह सैलानियों की मौत पर पूरे देश में गम और गुस्सा है. शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान समेत बॉलीवुड सितारों ने इस घटना की निंदा की और पीड़ित परिवारों के लिए संवेदनाएं जाहिर की हैं. जानिए किसने क्या कहा.

पहलगाम आतंकी हमला
पहलगाम आतंकी हमला

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 23 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने पूरे मुल्क को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में 28 सैलानियों की जान चली गई. जबकि कई लोग अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. इस दर्दनाक हादसे के बाद देशभर में गुस्सा और दुख का माहौल है. वहीं, दुनियाभर में इस हमले की कड़ी निंदा की जा रही है.

बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां भी इस घटना पर शोक जता रही हैं. शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने सोशल मीडिया के ज़रिए मृतकों को खिराजे-अक़ीदत पेश की है और उनके परिवारों के लिए संवेदना जाहिर की. उन्होंने देशवासियों से एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने की अपील की है. 

जन्नत बन गया है नर्क- सलमान खान
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने एक्स पर पोस्ट कर पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है और मारे गए बेगुनाह लोगों को खिराज-ए-अकीदत पेश की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "कश्मीर को धरती का जन्नत कहा जाता है, अब वह नर्क बनता जा रहा है.  वहां, बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. मेरा दिल उन परिवारों के लिए दुखी है जिन्होंने अपने अपने लोगों को खोया है. एक भी बेगुनाह की मौत, पूरी इंसानियत की मौत के बराबर होती है."

Add Zee News as a Preferred Source

शाहरुख खान ने की इंसाफ की मांग
वहीं, शाहरुख खान ने एक्स पर लिखा, "पहलगाम में जो धोखे और इंसानियत को शर्मसार करने वाला हमला हुआ है, उसे देखकर दुख और गुस्सा बयान करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं. ऐसे समय में हम बस ऊपरवाले से दुआ कर सकते हैं कि जिन परिवारों ने अपने अपने लोगों को खोया है, उन्हें हिम्मत दे. मेरी तरफ से उन सबके लिए गहरी संवेदनाएं. दुआ है कि हमारा देश एकजुट होकर इस दर्दनाक हमले का इंसाफ जरूर दिलाए."

आमिर खान ने क्या कहा?
आमिर खान ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर लिखा, "हम पहलगाम में हुए हालिया आतंकवादी हमले से बहुत स्तब्ध और दुखी हैं, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और अनेक लोगों को पीड़ा और दुख पहुंचा है. हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं."

क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने कायराना हमला किया, जिसमें कम से कम 28 मासूम लोगों की जान चली गई. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आतंकियों ने लोगों से धर्म पूछकर गोली मारी है. इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले की दुनियाभर में आलोचना हो रही है और पाकिस्तान पर आतंकवादियों को शरण देने का इल्जाम भी लग रहे हैं.

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news