)
मुंबई: बॉलीवुड अदाकार सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच जिस तरह आगे बढ़ रही उसी तरह नए नए नाम खुलकर सामने आ रहे हैं. ज़राए के मुताबिक कयास लगाए जा रहे हैं कि बहुत जल्द ही एनसीबी अब सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को नोटिस भेज सकती है लेकिन उससे पहले इस कड़ी में दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा का नाम भी जुड़ गया है. करिश्मा को एनसीबी ने नोटिस भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक मंगल के रोज़ करिश्मा से भी पूछताछ हो सकती है. वहीं Zee Media के इस मामले बड़ी चीज़ हाथ लगी है. दरअसल 28 अक्टूबर 2017 को दीपिका पादुकोण और करिश्मा प्रकाश के बीच हुई एक बातचीत की डिटेल हमारे पास है, जिसमें दोनों के बीच ड्रग्स को लेकर बाचतीच हुई थी, तो आइए, अब आपको दिखाते हैं दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी.
दीपिका- तुम्हारे पास माल है?
करिश्मा- हां, लेकिन घर पर. मैं बांद्रा में हूं.
करिश्मा- अगर तुम कहो तो मैं अमित से पूछ सकती हूं.
दीपिका- हां....
दीपिका- प्लीज.......
करिश्मा- अमित के पास है. वह लेकर जा रहा है.
दीपिका- हैश न?
दीपिका- वीड नहीं.
करिश्मा- हां, हैश...
करिश्मा- तुम कोको कब तक आ रही हो?
दीपिका- 11:30/12:00ish
दीपिका- Shal वहां कब तक है?
करिश्मा- उसने शायद 11:30 कहा, क्योंकि उसे 12 बजे तक दूसरी जगह जाना है.
Zee Salaam LVIE TV