Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam752522
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटड्रग्स मामला: दीपिका पादुकोण के बाद दीया मिर्ज़ा का नाम भी आया सामने, जल्द हो सकती है पूछताछ

ड्रग्स मामला: दीपिका पादुकोण के बाद दीया मिर्ज़ा का नाम भी आया सामने, जल्द हो सकती है पूछताछ

ज़राए का कहना है कि साल 2019 में इस अदाकारा के लिए खरीदी गई ड्रग्स की पुख्ता जानकारी और सबूत NCB के हाथ लगे हैं.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में बड़े बड़े खुलासे हो रहे हैं. बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण का नाम सामने आने के बाद एक और बड़ी अदाकारा का नाम भी इस मामले से जुड़ रहा है. NCB ज़राए के मुताबिक गिरफ्तार ड्रग्स पेडलर्स अनुज केशवानी और अंकुश से पूछताछ के बाद अदाकारा दीया मिर्जा के नाम का खुलासा हुआ है. जानकारी के मुताबिक सेलीब्रिटी मेनेजर के ज़रिए ही ड्रग्स की खेप इस अदाकारा तक पहुंचती थी. 

ज़राए का कहना है कि साल 2019 में इस अदाकारा के लिए खरीदी गई ड्रग्स की पुख्ता जानकारी और सबूत NCB के हाथ लगे हैं. अदाकार के लिए उसकी सेलिब्रिटी मैनेजर ने ड्रग्स पेडलर्स से एक से दो बार मीटिंग भी की थी. ज़राए का मानना है कि आने वाले दिनों में पहले सेलिब्रिटी मैनेजर और फिर अदाकारा को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

Zee Salaam LIVE TV

Add Zee News as a Preferred Source

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news