Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam823885
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटबुजुर्ग महिला महिंदर कौर ने कंगना पर दर्ज कराया मानहानि का केस, जानिए पूरा मामला

बुजुर्ग महिला महिंदर कौर ने कंगना पर दर्ज कराया मानहानि का केस, जानिए पूरा मामला

87 वर्षीय महिंदर कौर के पति लाभ सिंह ने बताया कि  कंगना रनौत ने उनकी पत्नी पर ऐसी टिप्पणी करके उनका अपमान किया है. उनको अपने रिश्तेदारों के फोन आए हैं और उनकी मानहानि हुई है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन इस बार कंगना का एक बयान उनके लिए मुसीबत बन गया है. दरअसल कंगना ने अपने एक बयान में पंजाब के बठिंडा बुज़ुर्ग महिला महिंदर कौर के बारे में कहा था कि ऐसी औरतें 100-100 रुपये लेकर प्रदर्शन करने आ जाती हैं. कंगना के इसी बयान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है.

यह भी पढ़ें: इस जानलेवा कीड़े की वजह से पत्ता गोभी खाना छोड़ रहे हैं लोग, दिमाग पर करता हमला

87 वर्षीय महिंदर कौर के पति लाभ सिंह ने बताया कि  कंगना रनौत ने उनकी पत्नी पर ऐसी टिप्पणी करके उनका अपमान किया है. उनको अपने रिश्तेदारों के फोन आए हैं और उनकी मानहानि हुई है. उनके रिश्तेदारों ने उनको फोन करके कहा कि आप को पैसे लेकर जाने की क्या जरूरत थी और तो और उनके दोहते ने भी उनको कहा नानी आपको पैसे नहीं लेने चाहिए थे ,जो भी आपको चाहिए था,वह हमसे ले लेती। जबकि उनको क्या पता कि वह किसी से पैसे लेकर नहीं बल्कि अपनी अनख व गैरत के चलते संघर्ष में गई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: मर्दों के लिए बहुत फायदेमंद है दूध और छुहारा, मिलते हैं ये चमत्कारिक फायदे

क्या कहा था कंगना ने
कंगना ने अपने ट्वीट में कहा था कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाली एक बूढ़ी महिला वही दादी है, जो शाहीन बाग में भी मौजूद थी. कंगना ने यह भी कहा कि ऐसे विरोध प्रदर्शन के लिए महिलाएं 100-100 रुपये में तैयार हो जाती हैं. इस ट्वीट में उन्होंने शाहीन बागी की दादी का भी जिक्र किया था. कंगना के इस बयान पर इस पर कलाकार दिलजीत दोसांझ भी भड़क गए और ट्विटर पर कंगना को जमकर लताड़ा. जिसके बाद दोनों कलाकारों में जमकर ट्विटर वॉर हुई थी.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति पद छोड़ने को तैयार हुए ट्रम्प, हिंसा को लेकर भी कही बड़ी बात

इसके अलावा बुजुर्ग महिला ने भी उनको वीडियो जारी कर लताड़ा था. उन्होंने कहा था कि उनके पास 13 एकड़ जमीन है. उन्हें 100 रुपये लेकर कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है. हां, अगर कोरोना की वजह से कंगना के पास काम नहीं है तो उनके खेतों में अन्य मजदूरों के साथ काम कर सकती है.

ZEE SALAAM LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news