Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2331388
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटसीरियल किसर के टैग पर इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी; पढ़ें, इसके लिए किसे बताया ज़िम्मेदार ?

'सीरियल किसर' के टैग पर इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी; पढ़ें, इसके लिए किसे बताया ज़िम्मेदार ?

Bollywood News: बॉलीवुड के फेमस एक्टर इमरान हाशमी जो अपने दम पर पूरी दुनियां में पहचान बनाई है, जिसे सीरियल किसर के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने खुलासा करते हुए बताया के प्रोड्यूसर हमारे इस इमेज को बेच रहे थे. 

'सीरियल किसर' के टैग पर इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी; पढ़ें, इसके लिए किसे बताया ज़िम्मेदार ?

 

Bollywood News: बॉलीवुड के फेमस एक्टर इमरान हाशमी जो अपने दम पर पूरी दुनियां में पहचान बनाई है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर किया था. उन्होंने 2003 में पहली फिल्म ‘फुटपाथ’से अपनी एक्टिंग शुरू की थी, लेकिन यह फिल्म कामयाब नहीं होने के वजह से फ्लॉप हो गई. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग से मशहूर हुए. 

सीरियल किसर के नाम से हुए फेमस 
फिल्म 'फुटपाथ' को फ्लॉप होने के बाद इमरान हाशमी 3 साल बाद 'मर्डर' फिल्म में नजर आएं, जिसमें उन्होंने किसिंग सीन किए. इसके अलावा कई फिल्मों में किसिंग सीन करने के वजह से उन्हें बॉलीवुड का सीरियल किसर के नाम से जाना जाने लगा, और पूरी दुनियां में उनकी यही इमेज बन गई है. अब इसी इमेज को ले कर उन्होंने बात की है.

Add Zee News as a Preferred Source

सीरियल किसर के नाम पर तोड़ी चुप्पी 
इमरान हाशमी जो हर मुश्किल किरदार करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, इसलिए फिल्म मेकर्स उन्हें चैलेंजिंग किरदार देने से कभी नहीं कतराते हैं. इमरान हाशमी को सीरियल किसर कहा जाता है. इसपर इमरान ने चुप्पी तोड़ी है, और इस मामले पर खुल कर बात की है. इमरान हाशमी का कहना है कि सभी एक्टर्स की एक पेटेंट चीज होती है, उसी से उनकी एक इमेज बन जाती है, जो जिंदगी भर पीछा नहीं छोड़ती है.

सलमान खान की तारीफ करते नजर आएं इमरान हाशमी  
उन्होंने इसमें सलमान खान की तारीफ करते हुए बताया कि ये है वह हर फिल्म में टी-शर्ट उतार देते हैं. इसी के साथ शाहरुख खान का जिक्र करते हुए बताया कि वह बाहें फैला कर हमेशा पोज देते हैं, तो इनका यह पेटेंट है. उन्होंने आगे बताया कि हर एक्टर के पास एक लेबल होता है, जिससे उसको पहचानना आसान हो जाता है. 

प्रोड्यूसर ने बेचा हमारा इमेज 
इमरान ने कहा की हमें सीरियल किसर के नाम से जाना जाता है. इसके लिए मैं किसी को ब्लेम नहीं कर रहा हूं, क्योंकि साल 2009 तक यह हमारे करियर का बहुत बड़ा पार्ट रहा है. उन्होंने खुलासा किया कि 7-8 साल तक हमारे इस इमेज को प्रोड्यूसर बेच रहे थे. इसे मैं खुद भी बेच रहा था. इमरान वेब सीरिज 'शोटाइम' में मौनी रॉय के साथ नजर आए थे. इससे पहले इमरान हाशमी सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ 'टाइगर 3' में नजर आए थे.

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news