)
नई दिल्ली: अपने बयानों की वजह से अक्सर विवादों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के काफिले को पंजाब में किसानों का सामना करना पड़ गया. बताया जा रहा है कि किसानों ने कंगना रनौत के काफिले को पंजाब में रोका और घेराव कर लिया. घेराव करने के बाद किसानों ने कंगना रनौत को उनके बयान की वजह से माफी मांगने की भी अपील की.
Another iconic moment added to her life..
If someone makes a biopic on her in future they better add this scene #KanganaRanaut pic.twitter.com/1SAfgGz0dt— ᴘɪᴀ (@beboshoe) December 3, 2021
किसानों का कहना था कि कंगना रनौत ने किसानों को खालिस्तानी आतंकी कहा था. जिसकी वजह से वो उनसे माफी मांगने की मांग कर रहे थे. कंगना रनौत का यह काफिला चंडीगढ़-उना हाईवे पर रोका, जिसके चलते जाम भी लग गया था. कंगना की सिक्योरिटी में लगे जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी और आखिर में कंगना ने जब किसानों से माफी मांगी तब किसानों ने उन्हें जाने दिया.
ZEE SALAAM LIVE TV