)
Pathaan Movie: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने छत्तीसगढ़ के सीएम को लेकर बड़ बयान दिया है. विज ने उन्हें राक्षस की उपाधी दे दी है. हरियाणा के गृह मंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सीएम राक्षस हैं और इन्हें भगवा में दोष नजर आता है. उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. पठान फिल्म के गाने के रिलीज होने के बाद से ये विवाद लगातार जारी है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनिल विज का कहना है कि हर युग में देवता भी रहे हैं और राक्षस भी. यह जो छत्तीसगढ़ के सीएम हैं वह राक्षस प्रवृति के महाअनुभव हैं. विज ने कहा है कि उन्हें भगवा में दोष नजर आता है. लेकिन दिन होता है तो भगवा होता है, रात होती है तो भगवा होता है. तिरंगे के सबसे ऊपर भगवा रखा गया है. सीएम ने के तिरंगे के सामने जिस पद के लिए शपथ ली है उन्हें उससे इस्तीफा दे देना चाहिए.
आपको बता दें भूपेश बघेल ने हिंदूवादी संघठनों रका विरोध करते हुए कहा था कि भगवा रंग वही धारण करता है जिसने परिवार और समाज को त्याग दिया हो. लेकिन बजरंगी गुंडे जो भगवा गमछा पहनकर निकलते हैं उन्होंने कुछ त्याग नहीं किया. बल्कि वसूली के लिए भगवा पहना है.
आपको बता दें हाल ही में पठान फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ था. इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकीनी पहनी थी. इसको लेकर काफी विवाद हुआ था. कई हिंदू संगठनों ने दीपिका की इस ड्रेस पर आपत्ती जताई थी. वहीं कुछ बीजेपी नेताओं ने भी इसे आस्था को ठेस पहुंचाना वाला बताया था. मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि फिल्म मेकर्स को फिल्म में बदलाव करने चाहिए. वरना फिल्म मध्यप्रदेश में रिलीज होगी या नहीं ये विचार करने योग्य होगा.