)
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद से ही पूरे मुल्कभर में दुआओं का दौर जारी है. सनीचर देर रात अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें मुंबई के नानवती अस्पताल में दाखिल कराया गया था. इस बीच नानावती अस्पताल ने अपना हेल्थ बुलेटिन जारी करके अमिताभ और अभिषेक बच्चन की सेहत की जानकारी दी है.
अस्पताल से जारी बयान में बताया गया है, 'अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की हालत मुस्तहकम है, डॉ. के मुताबिक दोनों ठीक हैं, ज्यादा खतरे वाली उम्र की वजह से अमित बच्चन के इलाज के दौरान हम खास बातों को ध्यान में रखते हैं.'
बता दें अमिताभ बच्चन में कोरोना की अलामात महसूस की गई थी. जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट के ज़रिए दी थी. अमिताभ बच्चन के बाद कुछ देर ही उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर अपने पॉज़िटिव होने जानकारी आम की.
इसके अगले दिन अभिषेक बच्चन की एहलिया ऐश्वर्या राय और उनकी बेटे आराध्या बच्चन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी.
Zee Salaam LIVE TV