)
Shelley Duvall Death News: हॉरर फिल्म 'द शाइनिंग' और 'फ्रैंकेनविनी' की पॉपुलर एक्ट्रेस शेली डुवैल इस दुनिया को अलविद कह कर चली गईं. उन्होंने गुरुवार को अपने घर पर अंतिम सांस ली. शेली डुवैल के साथी डैन गिलरॉय ने बताया की उन्हें डायबिटीज हो गई थी, जिसके वजह से और भी कई दिक्कते आने लगी थी. यह कई दिनों से बिस्तर पर थी और बिमारीयों से लड़ रही थी, और अंतिम समय में डरने भी लगी थी. उन्हें एसा लगता जैसे मुझे कोई मारने आ रहा है.
दुनिया को अलविद कह कर चली गईं, शेली डुवैल
शेली डुवैल एक अमेरिकी अभिनेत्री थी. उनका जन्म 7 जुलाई 1949 को फोर्ट वर्थ टेक्साल में हुआ था. उन्होंने कई हॉरर फिल्म में काम की इसके लिए उन्हें ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार और दो प्राइमटाइम एम्मी के लिए कई पुरस्कार दिया गया. लेकिन अब यह हमारे बिच नही रहीं उन्होंने 75 साल की उम्र में दुनिया को हमेंशा के लिए छोड़ कर चली गईं.
फिल्म 'ब्रूस्टर मैकक्लाउड' की करियर की शुरूआत
शेली डुवैल ने अपनी करियर की शुरूआत 'ब्रूस्टर मैकक्लाउड' फिल्म से की थी. गिलरॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान बतायी की मेरी प्यारी अद्भुत जीवन साथी और दोस्त ने हमें छोड़ दिया. हाल ही में उसे बहुत अधिक कष्ट सहना पड़ा लेकिन अब वह स्वतंत्र हैं. उड़ जाओ, खूबसूरत शेली'. गिलरॉय ने बताया की मुझे उनकी बहुत याद आती है.
इंटरव्यू में की रॉबर्ट ऑल्टमैन की तारीफ
शेली डुवैल साल 1977 के एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी, की रॉबर्ट ऑल्टमैन ने ही मुझे पहली फिल्म 'ब्रूस्टर मैकक्लाउड' मे रोल दिए थे, यह एक ऐसे निर्देशक हैं जो अपने रिच कैरेक्टर्स, सामाजिक आलोचना और तीखे व्यंग्य के लिए जाने जाते हैं. आगे उन्होंने बताया की ऑल्टमैन के वजह से ही हमारा करियर अच्छा रहा क्योंकि यह मुझे हमेशा अच्छे रोल देते थे.
इस तरह का भी रोल ऑफर किए ऑल्टमैन
शेली ने कहा की यह हमें हर तरह का रोल ऑफर करते थे, और मैं उसे बहुत ही अच्छे से करती थी. उन्हें हमारा एक्टिंग काफी पसंद आता था. वह मुझ पर बहुत विश्वास करते थे, इसलिए मुझे हर तरह का रोल देते थे. शेली आखरी बार 'द फॉरेस्ट हिल्स' में नजर आईं थी, जो 2023 में रिलीज हुई थी, जो एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म थी.