)
नई दिल्ली: साउथ की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) कामयाब फिल्म बन चुकी है. यह फिल्म 2021 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने बेहतरीन अदाकारी की है. इस फिल्म का गाना 'ऊ ऊ अंतवा' (Oo Antava) बहुत मशहूर हुआ है. गाने में अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने अच्छी डांस की है. वह गाने में काफी फिट नजर आ रही हैं. उनका यह गाना सबकी जबान पर चढ़ा हुआ है. लोग इस गाने पर जम कर रील्स बना रहे हैं और सामंथा की कॉपी कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि सामंथा अपने आप को फिट रखने के लिए खाने में क्या खाती हैं.
अच्छा खाना और वर्कआउट
सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अच्छा खाना खाती हैं और वर्कआउट को हमेशा फालो करती हैं. वह दिन में एक घंटा या इससे ज्यादा एक्सरसाइज करती हैं. सामंथा को एक्सरसाइस और ट्रेनिंग करना पसंद है. वह अक्सर सोशल मीडिया पर जिम करते हुए या फिर योगा करते हुए अपने फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं.
खाने में क्या खाती हैं सामंथा
सामंथा अपने आप को शेप में रखने के लिए अच्छी डाइट लेती हैं. वह प्रोटीन रिच खाना खाना पसंद करती हैं. खबरों के मुताबिक सामंथा सुबह सबसे पहले पानी में एप्पल साइडर विनेगर पीती हैं. वह घर में बना हुआ खाना खाती हैं. सामंथा जंक फूड और फ्राइड खाने से परहेज़ करती हैं. वह अपनी डाइट में दाल-चावल, मौसमी फल, हरी सब्जियां, सूप (soup), ड्राइ फ्रूट और नारियल पानी इस्तेमाल करती हैं. सामंथा को सब्जियां इतनी पसंद हैं कि उन्होंने अपने घर पर ही सब्जियां लगा रखी हैं.
कैसे करती हैं एक्सरसाइज?
सामंथा अपने आप को फिट रखने के लिए हफ्ते में 4-5 बार जिम जाती हैं. जिस दिन वह जिम नहीं जा पाती हैं उस दिन वो घर पर ही पॉवर योगा, स्विमिंग, वॉक और किक बॉक्सिंग करती हैं. वह अपने जिस्म के हर अंग को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करती हैं. सामंथा को ट्रेनिंग बहुत पसंद है. उनके ट्रेनर ने उनके एक्सरसाइज करने के लिए रूटीन बनाया हुआ है.
योगा करती हैं
सामंथा जिम में एक्सरसाइज करने के अलावा योग भी करती हैं. योगा करने से उनका जिस्म लचीला रहता है साथ ही उनको स्ट्रेस रिलीज करने में भी मदद मिलती है. सामंथा को साइकिलिंग का भी शौक है.
'खाने से जरूरी है सेक्स'
ख्याल रहे कि सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) से एक इंटरव्यू के दौरान अजीब सवाल पूछा गया था. इसके बाद से वह सुर्खियों में छा गईं थीं. सामंथा से पूछा गया था कि उनके लिए खाना अहम है या सेक्स? इस सवाल के जवाब में उन्होंने सेक्स को खाने से ज्यादा अहम बताया था.
Video: