)
मुंबई: Daughter Day के मौके पर इरफान खान की वाइफ सतपा सिकंदर ने बताया है कि मुझे दुख है कि मैं इरफान खान की एक ख्वाहिश पूरी नहीं कर सकी. उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि इरफान एक बेटी चाहते थे लेकिन मैं उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं कर सकी.
उन्होंने लिखा कि,"मैं और इरफान चाहते थे कि हमें बेटी हो, इसलिए जब दूसरी बार बेटा हुआ तो डॉक्टर ने भी नहीं बताया कि बेटा हुआ है, उन्होंने सिर्फ इतना बोला कि मुबारक हो कि बेबी सेहतमंद है. बाद में पता चलने पर काफी मायूसी हुई क्योंकि हमें बेटी चाहिए थी."
बता दें कि हॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके इरफान खान 29 अप्रैल को 53 बरस की उम्र में इस दुनिया से रुख्सत हो गए थे. उनके इंतेकाल के बाद बॉलीवुड में सदमें आ गया था.
Zee Salaam LIVE TV