)
Janhvi Kapoor At Tirumala Balaji Mandir: जाह्नवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक अदाकारा के साथ-साथ आध्यात्मिक भी हैं. जिसका ताजा वीडियो नज़र आया. एक्ट्रेस आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में नजर आईं. इस दौरान जाह्नवी के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और बहन खुशी कपूर को भी देखा गया. दोनों बहने पारंपरिक साड़ी में नज़र आईं. जाह्नवी कपूर और उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का वीडियो ऐसे वक्त में सामने आया है जब दोनों के रिश्ते की खबरें गर्म हैं.
#WATCH | Andhra Pradesh: Actor Janhvi Kapoor visited Tirupati Balaji Temple, Tirumala. pic.twitter.com/nYxZq7NA2A
— ANI (@ANI) April 3, 2023
वायरल हो जा रहा है दोनों का वीडियो
सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का एक वीडियो खूब वायरल हो जा रहा है, जिसमें दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में दिख रहे हैं. वीडियो तिरुपति बालाजी मंदिर का बताया जा रहा है. दोनों को साथ-साथ मंदिर के दर पर माथा टेकते हुए देखा जा रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस के साथ उनकी बहन खुशी कपूर को भी देखा जा सकता है. जाह्नवी कपूर साउथ इंडियन ड्रेस पहने हुई हैं जबकि शिखर धोती में दिखाई दे रहे हैं. दोनों को साथ में मंदिर में दर्शन करते हुए भी देखा गया है. दोनों का वीडियो सामने आने के बाद फैंस ये कह रहे हैं कि ऐसा लगता है कि दोनों का रिश्ता फाइनल हो चुका है.
अफ़वाहों का बाज़ार गर्म
बता दें जाह्नवी कपूर काफी समय से शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं. ये वीडियो एक समय में सामने आया है जब दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है. हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट में भी शिखर पहाड़िया को बोनी कपूर के साथ देखा जा चुका है. जिसके बाद ये अफवाह तेज है कि दोनों के रिश्ते को फैमिल की तरफ से भी मंजूरी मिल गई है. बता दें कि हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कामयाबी के झंडे लहराने के बाद अब एक्ट्रेस साउथ इंडस्ट्री में कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने 'एनटीआर30' की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर नज़र आने वाले हैं.
Watch Live TV