)
Javed Akhtar on Hijab Row: कर्नाटक हिजाब विवाद पर बहस का सिलसिला आए दिन तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले जगह-जगह प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसी दौरान अब मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने भी इस मामले रिएक्शन दिया है. जावेद अख्तर ने भीड़ द्वारा हिजाबी लड़कियों को डराने धमकाने की सख्त निंदा की है.
जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा है कि, 'मैं कभी भी हिजाब या बुर्का के हक में नहीं रहा. मैं अब भी उस पर कायम हूं, लेकिन साथ ही मेरे मन में इन गुंडों की भीड़ के लिए गहरी अवमानना के अलावा और कुछ नहीं है, जो लड़कियों के एक छोटे समूह को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं और वह भी असफल. क्या यही उनका "मर्दानगी" है. अफ़सोस की बात है.'
I have never been in favour of Hijab or Burqa. I still stand by that but at the same time I have nothing but deep contempt for these mobs of hooligans who are trying to intimidate a small group of girls and that too unsuccessfully. Is this their idea of “MANLINESS” . What a pity
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) February 10, 2022
जावेद अख्तर से पहले कई मशहूर हस्तियों ने इस हिजाब विवाद की निंदा की है. उनमें स्वारा भास्कर, रिचा चड्ढा, कमल सहन, ओनिर जैसे लोगों के नाम शामलि हैं. इस तमाम लोगों ने अपने पैगाम में हिजाब विवाद को शर्मनाक बताया है. स्वारा भास्कर ने हिजाब पहनी हुई लड़की को घेरने वालों को भेड़िया बताया. रिचा चड्ढा ने अपने लड़कों को सही शिक्षा देने की अपील की.
क्या है पूरा मामला
पिछले महीने उडुपी के एक सरकारी कॉलेज में कॉलेज प्रशासन के नियम के खिलाफ जाकर 6 छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज आईं थीं. इसके बाद कर्नाटक के दूसरे कॉलेजों में भी हिजाब पहनने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. हिजाब के विरोध में कुछ छात्र-छात्राएं भगवा शॉल लेकर स्कूल- कॉलेज आने लगे, जिसके कारण मामले ने तूल पकड़ लिया. मंगलवार को कर्नाटक के शिवमोगा और बागलकोट जिलों में हिजाब विवाद को लेकर पथराव की खबरें भी सामने आई थीं. इस बीच, बढ़ते विवाद को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेजों में यूनिफॉर्म को अनिवार्य कर दी है और अब तमाम फरीक को कोर्ट के आदेश का इंतिजार है.
Zee Salaam Live TV: