)
नई दिल्ली: एक्शन फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड सुपर स्टार जॉन अब्राहम (Jhon Abraham) सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं. जॉन अपनी फिल्मों की वजह से अक्सर खबरों में बने रहते हैं लेकिन इस बार उनके वायरल हो की वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी तस्वीर है.
दरअसल जॉन अब्राहम ने एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है जिसमें उन्होंने कुछ भी नहीं पहना हुआ. सिर्फ अपने आपको एक तकिये से कवर किया हुआ है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए जॉन ने लिखा,"-वॉर्डरोब के लिए इंतजार करते हुए..."

जॉन कि इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूज़र्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. यहां तक कि एक यूज़र ने तो यह तक पूछ लिया कि तस्वीर किसने खींची है? हालांकि ऐसा पहली बार नहीं जब जॉन ने अपनी बॉडी फ्लांट की हो. वो इससे पहले कई बार अपनी बॉडी दिखाते हुए तस्वीर शेयर कर चुके हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन इस समय अपनी फिल्म "मुंबई सागा" की प्रमोशन में मसरूफ हैं. यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में जॉन के अलावा, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, रोहित रॉय, प्रतीक बब्बर, जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर जैसे सुपर स्टार नज़र आने वाले हैं. मुंबई सागा को संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने डायरेक्ट किया है.
ZEE SALAAM LIVE TV