)
मुंबई: बॉलीवुड अदाकार कंगना रनौत (Kangna Ranaut) और शिवसेना (Shiv Sena) लीडर संजय राउत (Sanjay Raut) के दरमियान ज़बानी हमले तूल पकड़ते जा रहे हैं. आज फिर कंगना रनौत ने संजय राउत पर हमला बोल दिया है और यहां तक कि उन्होंने यह कह दिया है कि किसी के बाप में हिम्मत हो तो मुझे मुंबई आने से रोक ले.
कंगना ने ट्वीट में कहा,"मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस आने के लिए धमकी दे रहे हैं, इसलिए मैंने अब आने वाले हफ्ते में 9 सितंबर को मुंबई आने का फैसला लिया है. मैं जब एयरपोर्ट पर लैंड करूंगी तो वक्त भी पोस्ट कर दूंगी. किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक लो."
I see many people are threatening me to not come back to Mumbai so I have now decided to travel to Mumbai this coming week on 9th September, I will post the time when I land at the Mumbai airport, kisi ke baap mein himmat hai toh rok le https://t.co/9706wS2qEd
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 4, 2020
दरअसल संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना के आर्टिकल में कंगना को मुंबई न आने की नसीहत दी थी. उन्होंने लिखा था कि सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कंगने के ज़रिए जो इल्ज़ाम लगाए जा रहे हैं वो गलत हैं, इस तरह मुंबई पुलिस के बारे में बयान नहीं देना चाहिए जबकि वो खुद इस शहर में रहती हैं.
जिसके बाद कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा था कि शिवसेना लीडर संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं. पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है. ये मुंबई पाकिस्तान मकबूज़ा (अधिकृत) कश्मीर (PoK) की तरह क्यों लग रहा है?'
कंगना रनौत के इस ट्वीट पर संजय राउत अपने रद्देअमल का इज़हार करते हुए कहा था कि मैं समझता हूं कि सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई को घसीटना गलत है. मुंबई सबकी मां जैसी है. प्यार देती है, दुलार देती है. आशीर्वाद देती है. मुंबई को भला-बुरा कहना किसी को ज़ेब (शोभा) नहीं देता, क्योंकि इस शहर ने किसी के साथ कभी इम्तियाज़ी सलूक (भेदभाव) नहीं किया है. सीबीआई पूरे मामले की जांच कर रही है, करने दीजिए.
Zee Salaam LIVE TV