कंगना रनौत अपने ट्वीट को लेकर अपना मौकफ (पक्ष) रखेंगी कि उन्होंने मुंबई को पीओके बताने वाला ट्वीट किन हालात में किया. कंगना के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने भी अपना मौकफ रखा था.
Trending Photos
)
मुंबई: कंगना रनौत का महाराष्ट्र हुकूमत के खिलाफ अभी गुस्सा ठंडा नहीं हुआ है. अपना दफ्तर तोड़े जाने को लेकर कंगना आर महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगी. कंगना रनौत की गवर्नर से यह मुलाकात शाम 4 से साढ़े चार बजे के बीच हो सकती है.
कंगना रनौत अपने ट्वीट को लेकर अपना मौकफ (पक्ष) रखेंगी कि उन्होंने मुंबई को पीओके बताने वाला ट्वीट किन हालात में किया. कंगना के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने भी अपना मौकफ रखा था. उन्होंने इस पर कहा था कि जो तरीका बीएमसी ने अपनाया वो सही नहीं था.
बता दें कि बीएमसी ने कंगना के दफ्तर के कुछ हिस्सों को गैर कानूनी बताकर तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी. हालांकि अदाकारा का कहना था कि मेरे पास सभी तरह कागज़ात मौजूद हैं. बीएमसी की कार्रवाई के बाद कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्ज़ी दाखिल की थी और सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने भी बीएमसी की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए कार्रवाई पर रोक लगाने का हुक्म दिया था.
Zee Salaam LIVE TV