Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1026684

आलोचनाओं के बावजूद 2014 वाले बयान पर कायम कंगना, कह दी यह बड़ी बात

कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहती हैं. हाल में उन्हें उनके काम के लिए पद्मश्री दिया गया है. इसके बाद एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने '2014 में असली अजादी मिली' वाला बयान दिया था जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही थी.

कंगना
कंगना

नई दिल्ली: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हाल में यह कह कर विवादों में आ गईं थी कि '2014 के बाद असली आजादी मिली'. इसके बाद कंगना रनौत की काफी आलोचना हुई. कई लोगों ने उनपर निशाना साधा. अब कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगा कर इस मामले पर सफाई दी है.

दरअसल, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने टीवी चैनल 'टाइम्स नाऊ' को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि 1947 में हमें भीख में आजादी मिली थी. कंगना के इस बयान के बाद काफी आलोचना हुई. कई जगह उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए. कुछ पॉलिटिकल पार्टियों का कहना है कि उनपर मुकदमा चलाया जाए. मुसलसल हो रही आलोचना के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट कर इस बारे में सफाई दी है. उन्होंने कहा कि अगर कोई उन्हें बदा दे कि 1947 में क्या हुआ था तो वह अपना पद्मश्री सम्मान वापस कर देंगी.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

कंगना ने एक कटिंग लगा कर इंस्टाग्राम पर लिखा कि इंटरव्यू में सब कुछ बहुत साफ तौर से मेंशन है. 1857 में आजादी की पहली लड़ाई हुई थी. उन्होंने लिखा कि स्वतंत्रता के लिए सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई और वीर सावरकर जैसे कई लोगों ने बलिदान दिया था. उन्होंने लिखा कि 1857 के बारे मुझे पता है, 1947 में कौन सी लड़ाई लड़ी गई वह पता नहीं. 

यह भी पढ़ें: आज़ादी वाले बयान के मामले में Kangana Ranaut के खिलाफ़ कई शहरों में केस दर्ज

कंगना ने अपनी पोस्ट में कई सवाल पूछे. उन्होंने लिखा कि मैंने रानी लक्ष्मीबाई पर बनी फिल्म में काम किया है. 1857 की क्रांति पर काफी रिसर्च किया है. राष्ट्रवाद के साथ दक्षिणपंथ का उभार हुआ लेकिन यह अचानक कैसे गायब हो गया? गांधी ने भगत सिंह को क्यों मरने दिया. आखिर क्यों नेता सुभाष चन्द्र बोस की हत्या हुई. क्यों बंटवारे की रेखा खींची गई. जब लोगों को आजादी का जश्न मनाना चाहिए था तब लोग क्यों एक दूसरे को मार रहे थे. मुझे इन सब सवालों के जवाब चाहिए.

गौरतलब है कि कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहती हैं. हाल में उन्हें उनके काम के लिए पद्मश्री दिया गया है. इसके बाद एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने '2014 में असली अजादी मिली' वाला बयान दिया था जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही थी.

ZEE SALAAM LIVE TV:

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news