Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam754797
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटड्रग्स मामले पर बोले करण जौहर, अपने घर पर हुई पार्टी को लेकर दिया यह जवाब

ड्रग्स मामले पर बोले करण जौहर, अपने घर पर हुई पार्टी को लेकर दिया यह जवाब

करण ने आगे कहा कि इन सभी काबिल मज़म्मत और बदकिस्मत आममेज़ खबरों ने मुझे मेरे परिवार और धर्मा प्रोडक्शन को बेवजह नफरत और मज़ाक का सबब बना दिया है. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

मुंबई: ड्रग्स को लेकर अपने ऊपर लग ऊपर लग रहे इल्ज़ामात का जवाब देते हुआ है कि करण जौहर ने कहा है कि कुछ न्यूज़ चैनल प्रिंट/ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गलत और गुमराहकुन खबर फैला रहे हैं कि 28 जुलाई 2019 को मेरे घर में हुई पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था लेकिन मैं बता देने चाहता हूं कि मुझ पर लगे इल्ज़ामात पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठे हैं. पार्टी में किसी भी तरह के ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं हुआ है और मैं भी किसी तरह की नशीले चीज़ का इस्तेमाल नहीं करता. 

करण ने आगे कहा कि इन सभी काबिल मज़म्मत और बदकिस्मत आममेज़ खबरों ने मुझे मेरे परिवार और धर्मा प्रोडक्शन को बेवजह नफरत और मज़ाक का सबब बना दिया है. करण ने कहा कि कुछ न्यूज़ चैनल ऐसी खबरें प्रसारित कर रहे हैं जिसमें क्षितिज प्रसाद और अनुभव चोपड़ा को मेरा करीबी बताया जा रहै है, तो मैं बता देने चाहता हूं कि मैं इन लोगों को नहीं जानता हूं और न ही इनमें से कोई मेरे करीबी है. मैं और धर्मा प्रोडक्शन इस बात के जिम्मेदार नहीं हैं कि कौन शख्स अपनी ज़ाती ज़िंदगी में क्या करता है. इन इल्ज़ामात से धर्मा प्रोडक्शन को कोई लेना देना नहीं है. 

उन्होंने कहा कि अनुभव चोपड़ा धर्मा प्रोडक्शन के लिए काम नहीं करते हैं. वह हमसे सिर्फ दो महीने के लिए जुडे थे. पहले, वह नवंबर 2011 और जनवरी 2012 के बीच एक फिल्म के असिस्टेंड डायरेक्टर की हैसियत से जुड़े थे. फिर जनवरी 2013 में एक शॉर्ट फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे. इसके बाद वह कभी भी किसी दूसरे प्रोजेक्ट को लेकर धर्मा प्रोडक्शंस का हिस्सा नहीं थे. क्षितिज रवि प्रसाद को नवंबर 2019 में धर्माटिक एंटरटेनमेंट (धर्मा प्रोडक्शंस की साथी कंपनी) के एक प्रोजेक्ट के लिए कॉन्ट्रेक्टेड किया गया था. वह इस प्रोजेक्ट से एक एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर की हैसियत से जुड़े थे, जो आखिर में कभी पूरा नहीं हो पाया.

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि करण जौहर पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने 2019 में अपने घर पर एक ड्रग पार्टी आयोजित की थी. इस पार्टी से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें करण के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां नजर आ रही हैं.

Zee Salaam LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news