Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1184099

VIDEO: खेसारी लाल ने बारिश में किया काजल राघवानी से रोमांस, फैंस के दिल में मची खलबली

Khesari Lal Yadav Dance:'छतरी जल्दी लगावा ना' गाने में खेसारी लाल और काजल राघवानी में अपने अपने फन के जल्वे बिखेरे हैं. इस गाने में दोनों ही स्टार्स को पानी में भीगते हुए रोमांस करते हुए देखा जा सकता है. 

VIDEO: खेसारी लाल ने बारिश में किया काजल राघवानी से रोमांस, फैंस के दिल में मची खलबली

Khesari Lal and Kajal Raghwani Video Dance: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव का शुमार उन स्टार्स में होता है जिनकी फिल्में और गानों का क्रेज लोगों में सर चढ़ कर बोलता है. खेसारी लाल की फिल्में और गाने वक्त वक्त पर लोगों में चार्चा का सबस बनते रहते हैं और वायरल होते हैं, जैसे कि आज कल खेसारी लाल के 'छतरी जल्दी लगावा ना' गाने की फिर से काफी चर्चा हो रही है.

'छतरी जल्दी लगावा ना' गाने में खेसारी लाल और काजल राघवानी में अपने अपने फन के जल्वे बिखेरे हैं. इस गाने में दोनों ही स्टार्स को पानी में भीगते हुए रोमांस करते हुए देखा जा सकता है. इनकी यही केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रहा है. दरअसल, खेसारी लाल और काजल राघवानी का ये गाना साल 2017 में रिलीज हुआ था, लेकिन अब एक बार फिर ये गाना चर्चा में है और लोगों का ध्यान खींचे हुए है.

देखिए VIDEO:

Add Zee News as a Preferred Source

 

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Masjid: शुरू हो गया ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे, SC से याचिका खारिज

गौरतलब है कि 2017 में रिलीज हुए इस वीडियो को अब तक 46 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 78 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं. इसी के साथ धीरे-धीरे ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है.

जहां तक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ काजल की जोड़ी की बात है तो फैंस ने हमेशा से ही इन स्टार्स की जोड़ी को काफी सराहा है. इन दोनों को लेकर एक वक्त तो ये भी कहा जाता था कि एक साथ-साथ कम करते करते ये दोनों एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए थे. लेकिन कुछ समय के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर धोखा देने का भी आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें: Mundka Fire: बड़ा हादसा! चार मंजिला इमारत जल कर खाक, 26 लोगों की मौत

Zee Salaam Live TV:

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news