)
Kiss Day Poetry: वेलेंटाइन वीक चल रहा है और आज इस हफ्ते का सातवां दिन है. यह हफ्ता 7 फरवरी से शुरु होकर 14 फरवरी तक चलता है और 7वें दिन यानी 13 फरवरी के दिन को किस डे (Kiss Day) के तौर पर मनाया जाता है. हालांकि यह भारतीय रिवायत का हिस्सा नहीं है लेकिन फिर भी भारत में इस हफ्ते को मनाने वालों की कमी नहीं है. इस मौके पर हम उन लोगों के किस डे पर कुछ ऐसे बेहतरीन शेर पेश कर रहे हैं जो उनके कहीं काम आ सकते हैं. इन शेरों की मदद से वो अपने पार्टनर का इंप्रेस कर सकते हैं.
बोसा देने में जो पूछा कि बिगड़ता क्या है
बोले लेने में कहो आप को मिलता क्या है
हज़ार बार निगाहों से चूम कर देखा
लबों पे उस के वो पहली सी अब मिठास नहीं
उठा सकते नहीं जब चूम कर ही छोड़ना अच्छा
मोहब्बत का ये पत्थर इस दफ़ा भारी ज़ियादा है
एक दम उस के होंट चूम लिए
ये मुझे बैठे बैठे क्या सूझी
बड़े गुस्ताख़ हैं झुक कर तिरा मुँह चूम लेते हैं
बहुत सा तू ने ज़ालिम गेसुओं को सर चढ़ाया है
क्या ख़ूब तुम ने ग़ैर को बोसा नहीं दिया
बस चुप रहो हमारे भी मुँह में ज़बान है
मैं आ रहा हूँ अभी चूम कर बदन उस का
सुना था आग पे बोसा रक़म नहीं होता
किसी ने चूम के आँखों को ये दुआ दी थी
ज़मीन तेरी ख़ुदा मोतियों से नम कर दे
जब चली अपनों की गर्दन पर चली
चूम लूँ मुँह आप की तलवार का
इक बोसा माँगता हूँ मैं ख़ैरात-ए-हुस्न की
दो माल की ज़कात कि दौलत ज़ियादा हो
वो भी क्या दिन थे कि जब इश्क़ किया करते थे
हम जिसे चाहते थे चूम लिया करते थे
मैं ने बेताब हो के हाथ बढ़ाए
उस ने बेताब हो के चूम लिए
प्यार अपने पे जो आता है तो क्या करते हैं
आईना देख के मुँह चूम लिया करते हैं
WATCH VIRAL VIDEO