)
नई दिल्ली: भारत रत्न याफ्ता सुरों की मलिका लता मंगेशकर का आज 91वां यौमे पैदाइश है. इस मौके पर उन्हें मुल्क के वज़ीर आज़म नरेंद्र मोदी ने भी मुबारकबाद पेश की है. लता मंगेशकर एक लैजेंड हैं जिसकी आवाज़ ने कभी किसी को खुशी दी तो कभी किसी की आंख में आंसू भी दिए, तो कभी सरहद पर खड़े जवानों को हिम्मत और सहारा दिया. लता मंगेशकर के नाम के बगैर हिंदुस्तानी गुलूकारी का वजूद ही मुकम्मल नहीं हो सकता.
लता मंगेशकर को यह मकाम यूं ही हासिल नहीं हो गया. हंसने खेलने और पढ़ने की उम्र में वो अपनो परिवार के गुज़र बसर के लिए एक स्टूडियो दर स्टूडियो भटकती रहती थीं और जो काम मिलता वो भी बहुत छोटा, मोटा काम मिलता था. लता ने आगाज़ में कुछ फिल्मों में भी काम किया. एक फिल्म में किरदार अदा करने के लिए इनकी भवें तक भी काट दी गई थी. लता उस दिन बहुत रोई थीं.
उस वक्त पैसे ना के बराबर ही मिला करते थे और स्टूडियो भी मीलों दूर हुआ करते थे. लता मंगेशकर पैसों को बचाने की वजह से पैदल ही सफर तय किया करती थीं यहां तक कि वो अपने घर से खाना तक भी नहीं ले जाया करती थी और सारा दिन भूखे रहकर ही काम किया करती थीं. लता मंगेशकर ने इसकी वजह बताते हुए कहा था कि मैं इस वजह से खाना नहीं ले जाती कि घर वालों के जल्दी उठना पड़ेगा, परेशानी होगी और नींद खराब होगी उनकी और उन्हें यह भी मालूम नहीं था कि स्टूडियो में कैंटीन भी होती है. एक दिन स्टूडियो में काम करने वाले किसी ने लता मंगेशकर के चेहरे पर भूख की शिद्दत देखी तो उससे रहा नहीं गया और पूछा कि आप खाना क्यों नहीं खातीं. जिसके जवाब में लता जी ने कहा कि यहां खाना ही नहीं मिलता, जिसके बाद उन्होंने कैंटीन में 2-3 दिन तक खाना खाया और उसके बाद उन्होंने मेंहगा होने की वजह से फिर वहां खाना खाना छोड़ दिया.
लता मंगेशकर ने अपनी ज़िंदगी में कई बुरे दौर से गुज़री हैं लेकिन कभी भी हिम्मत का दामन नहीं छोड़ा और साल 1949 उनके लिए सबसे कामयाब साल रहा जब फिल्म महल को वो मशहूर गीत 'आएगा आने वाला आएगा...' जोकि उस वक्त की मशहूर गुलूकारा टुनटुन जी गाने वाली थीं, लेकिन किसी वजह के चलते लता जी को यह गाना मजबूरन दिया गया, क्योंकि उस वक्त टुनटुन जी का कारदार प्रोडक्शन कांट्रेक्ट था और वो किसी दूसरे प्रोडक्शन के लिए गाना नहीं गा सकती है. लगता मंगेशकर के इस गाने ने हिंदुस्तान में धूम मचा दी और उसी साल अंदाज, दुलारी, एक थी लड़की , बरसात के गानों के बाद लता जी की आवाज़ में गानों की बरसात सी होने लगी. और उनके गाए गाने आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं.
Zee Salaam LIVE TV