)
नई दिल्ली: हिंदी फिल्मी दुनिया में स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर अब इस दुनिया में रहीं. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी असपताल में 92 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस लीं. उनके इंतेकाल से दुनिया भर में गम की हलर दौड़ गई.
लता मंगेशकर ने अपने कामयाब करियर में सेकड़ों सदाबहार गाने गाए हैं. इस दौरान उन्होंने कई दिग्गज गायकों और म्यूजिशियन के साथ काम किया. लेकिन इस दौरान लता मंगेशकर की जिंदगी में ऐक ऐसा लम्हा भी आया था जिसमें ये अफवाह उड़ी थी कि वो मुसलमानों के साथ गाना नहीं गाती हैं. हालांकि, यह अफवाह बाद में पूरी तरह से गलत साबित हुई थी.
दरअसल, एक बार करीब साठ दशक में लता मंगेशकर और उस समय के फेमस प्लेबैक सिंगर तलत महमूद को एक साथ डुएट सॉन्ग की रिकॉर्डिंग करने का ऑफर मिला था, लेकिन फिर किसी जवह से ये रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी, जिसके बाद ये मशहूर हो गया कि लता मंगेशकर किसी मुसलमान के साथ गाना नहीं गाना चाहती हैं. यहां तक कि सिंगर तलत महमूद ने भी इस अफवाह पर यकीन कर लिया था. लेकिन वक्त रहते ही तलत महमूद को सही खबर का पता चल गया था.
जानकारी के मुताबिक, जब लता मंगेशकर को इस अफवाह और तलत महमूद की गलत-फहमी के बारे में पता चला तो उन्होंने इस हवाले से तलत महमूद से पूछा, 'आपने इस तरह की घटिया कहानी पर कैसे यकीन कर लिया? आप ये नहीं जानते कि रफी साहब, नौशाद साहब भी मुसलमान हैं? मैं हमेशा उनके साथ काम करती हूं. मैं यूसुफ भाई (दिलीप कुमार) को राखी बांधती हूं. आप ये भी भूल गए कि मैंने अमन अली और अमानत खान साहब की शागिर्द के तौर पर सीखना शुरू किया था. वो दोनों भी मुसलमा थे.' तब जाकर कहीं तलत महमूद की गलत-फहमी दू हुई.
गौरतलब है कि भारतीय सिनेमा की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है. उन्हें एक महीने पहले कोरोना संक्रमण के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां आज सुबह 8 बजकर 12 मिनट बजकर उन्होंने अंतिम सांस ली.
Zee Salaam Live TV: