)
नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकार सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़ा कुछ न कुछ नया पहलू हर रोज़ सामने आ रहा है. सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही रिया चक्रवर्ती ने उनका घर छोड़ दिया था. अभी तक ये कहा जा रहा था कि सुशांत के कहने पर रिया ने ऐसा किया था और वे इस रिश्ते से बहुत खुश नहीं थे. लेकिन रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की वॉट्सऐप चैट वायरल होने के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि रिया खुद ही सुशांत से अलग होकर गई थीं. वहीं, अब महेश भटट् का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ा से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिया खान के साथ नज़र आ रहे हैं.
बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 को मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी. महेश भट्ट इस वायरल वीडियो में जिया खान के काफी करीब बैठे दिख रहे हैं. इस दौरान महेश भट्ट जिया खान को कभी गले लगा रहे हैं तो कभी उनका हाथ पकड़ते नज़र आ रहे हैं. इस वीडियो को देख नेटिजन्स अब महेश भट्ट को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.