)
जयपुर/रज़ाउल्लाह: राजस्थान (Rajasthan) अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन रफीक खान (Rafeek Khan) ने बुधवार को शासन सचिवालय में कार्यभार संभाला. इस दौरान बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक तबके के लोगों ने खान को माला पहनाकर बधाई दी. यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, राज्य हज कमेटी के चेयरमैन अमीन कागजी, वक्फ बोर्ड के चेयरमैन खानू खान बुधवाली, विधायक हाकम अली खान, समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
इस दौरान मंत्री शांति धारीवाल ने अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन रफीक खान को पदभार ग्रहण करवाया. यहां पर मौजूद लोगों ने रफीक खान जिंदाबाद के नारे लगाए ओर माहौल खुशगवार बना दिया, रफीक खान ने यहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया.
अल्पसंख्यक चैयरमेन रफीक खान ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार जातिवाद, धर्मवाद के जरिए राजनीति को बढ़ावा देकर लड़ा रही है. सभी के साथ समानता रखी जाए, जो बीजेपी धर्म को लेकर राजनीति कर रही है.
उन्होंने कहा आमजन के बीच में जाकर इस राजनीति को खत्म किया जाएगा, सभी के साथ समानता रखी जाएगी. अल्पसंख्यक तबके में मुस्लिम समाज ही नहीं है अन्य समाज भी अल्पसंख्यक वर्ग में शामिल हैं. सभी अल्पसंख्यक योजनाओं के लिए समाजों को जोड़ा जाएगा. अल्पसंख्यकों के विकास के लिए किसी तरह से कोई कमी नहीं रखी जाएगी.
देखें वीडियो