)
Namrata Malla Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेसेस में नम्रता मल्ला का नाम सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में आता है. माना जाता है वह पहली भोजपुरी एक्ट्रेस हैं जो बेली डांस कर लेती हैं. उनका सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम उनके शानदार डांस वीडियो और बेहतरीन फोटो से भरा पड़ा है. हाल ही में नम्रता ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है. फैंस इस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं.
नम्रता ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने 'चोली के पीछे गाने' पर बेली डांस किया है. उन्होंने गाने पर जो हुक स्टेप किया है वह देखते ही बनता है. नम्रता ने वीडियो में गोल्डन बिकनी पहनी हुई है जो काफी खूबसूरत लग रही है. कानों में बड़े-बड़े बाले नाक में नथ पहनी हुई है.
नम्रता की इस वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं. कई यूजर ने इस पर जबरदस्त कमेंट किए हैं. "हैरतअंगेज डांस", एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि "अट्रैक्टि फिगर", एक और यूजर ने लिखा है कि 'मुझे तुमसे प्यार है'.
हाल ही में नम्रता मल्ला ने एक दूसरी विडियो शेयर की है, जिसमें वह ब्लैक बिकनी में नजर आ रही हैं. इस वीडियो को भी काफी देखा जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नम्रता ने ब्लैक बिकनी में अपनी बॉडी फ्लांट की है. इसके साथ उन्होंने ब्लैक चश्मा पहना हुआ है. नम्रता एक शिप पर सवार हैं और वह शानदार पोज दे रही हैं.
ख्याल रहे कि नम्रता मल्ला भोजपुरी गानों की सुपर स्टार हैं. उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ 'दो घूंट' गाने में शानदार डांस किया है. उनके कई वीडियो यूट्यूब पर बहुत मशहूर हैं.
Live TV: