)
नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकार नवाज़ुद्दीन सिद्दीको इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. नवाज़ुद्दी सिद्दीकी की अलग रह रही बीवी के ज़रिए दाखिल किए गए छेड़खानी के मामले अदालत ने नवाज़ुद्दी की गिरफ्तारी पर स्टे लगा दिया है. यह जानकारी खुद नवाज़ुद्दीन के वकील ने जफर जैदी ने दी है.
उन्होंने आगे कहा कि मज़कूरा मामले में अदालत ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, उनके दो भाई फयाजुद्दीन और अयाजुद्दीन और उनकी मां मेहरुन्निसा की गिरफ्तारी पर रोक लगी है है. हालांकि उनके तीसरे भाई मुनाज़ुद्दीन को अदलत से राहत नहीं मिली है.
बता दें कि नवाज़ुद्दीन की बीवी आलिया ने 27 जुलाई को उनके और उनके तीन भाइयों व मां पर 2012 में उनपर हमला करने और परिवार की नाबालिग बच्ची से छेड़खानी करने का इल्ज़ाम लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी.
Zee Salaam LIVE TV