Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam690458
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटनवाजुद्दीन की भतीजी ने चाचा पर लगाए संगीन इल्ज़ाम, बीवी आलिया ने कहा, अभी काफी खुलासा होगा

नवाजुद्दीन की भतीजी ने चाचा पर लगाए संगीन इल्ज़ाम, बीवी आलिया ने कहा, अभी काफी खुलासा होगा

जब वह छोटी थी तो इसके बारे में उन्हें ज्यादा मालूम नहीं था लेकिन जब वो बड़ी होती गई तो उन्हें गंदा टच महसूस होने लगा था. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवा चुके नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इस वक्त अपनी ज़ाती ज़िंदगी को लेकर चर्चा का मौज़ू बने हुए हैं. अब खबर आ रही है कि नवाज़ुद्दीन भतीजी ने नवाज़ुद्दीन के भाई यानी अपने चाचा पर जिंसी इस्तेहसाल जैसे इल्ज़ामात लगाए हैं. जिसके बाद नवाज़ुद्दीन से अहलिया ने खुलकर सामने आ गईं और कहने लगीं कि अभी काफी खुलासा होगा, जो दुनिया को चौंका देगा कि मैं ही सिर्फ अकेली नहीं थी. देखते हैं कि पैसा कितना सच खरीद सकता है और कौन-कौन पैसा देकर खरीद सकते हैं.' 

एक खबर की मानें तो नवाजु़द्दीन सिद्दिकी की भतीजी ने अपने चाचा पर रेप का संगीन इल्ज़ाम लगाते हुए पुलिस में शिकायत में यह भी लिखा है कि वह काफी बचपन से इस इस चीज़ का शिकार रही है. जब वह छोटी थी तो इसके बारे में उन्हें ज्यादा मालूम नहीं था लेकिन जब वो बड़ी होती गई तो उन्हें गंदा टच महसूस होने लगा था. इस पूरी हरकत के बारे में उन्होंने अपने परिवार को भी बताया था लेकिन किसी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया. 

जिसके बाद नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अहलिया आलिया सिद्दीकी ने कहा,"ये तो अभी शुरुआत है. शुक्र है भगवान का कि मुझे पहले ही इतना सपोर्ट मिल गया है. अभी काफी खुलासा होगा, जो दुनिया को चौंका देगा कि मैं ही सिर्फ अकेली नहीं थी. देखते हैं कि पैसा कितना सच खरीद सकता है और कौन-कौन पैसा देकर खरीद सकते हैं."

Add Zee News as a Preferred Source

नवाज़ की भतीजी ने यह भी बताया कि इस पूरी वारदात के बारे में उन्होंने अपने 'बड़े पापा' यानी नवाजुद्दीन सिद्दिकी को भी जानकारी दी थी लेकिन कुछ मदद करने के बजाय उल्टा उन्हें ही डांट कर चुप कर दिया गया. 

Zee Salaam LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news