)
नई दिल्ली: सुशांत सिंर राजपूत की मौत से जुड़े मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड अदाकार दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत समेत कुल 7 लोगों को नोटिस जारी कर दिया है. जानकारी के मुताबिक NCB ने कल यानी कि जुमेरात को सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए बुलाया है, जबकि दीपिका पादुकोण और करिश्मा से 25 सिंतबर को पूछताछ की जाएगी.
Narcotics Control Bureau issues summons to Deepika Padukone, Sara Ali Khan, Shradhha Kapoor and Rakul Preet Singh in a drug case related to Sushant Singh Rajput death case pic.twitter.com/djhAIj8Lfj
— ANI (@ANI) September 23, 2020
बता दें कि दीपिका पादुकोण के चैट वायरल हो रही थी. 28 अक्टूबर 2017 को दीपिका पादुकोण और करिश्मा प्रकाश (दीपिका की मैनेजर) के बीच हुई एक बातचीत की डिटेल भी हमारे पास है, जिसमें दोनों के बीच ड्रग्स को लेकर बाचतीच हुई थी, तो आइए, अब आपको दिखाते हैं दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी.
दीपिका- तुम्हारे पास माल है?
करिश्मा- हां, लेकिन घर पर. मैं बांद्रा में हूं.
करिश्मा- अगर तुम कहो तो मैं अमित से पूछ सकती हूं.
दीपिका- हां....
दीपिका- प्लीज.......
करिश्मा- अमित के पास है. वह लेकर जा रहा है.
दीपिका- हैश न?
दीपिका- वीड नहीं.
करिश्मा- हां, हैश...
करिश्मा- तुम कोको कब तक आ रही हो?
दीपिका- 11:30/12:00ish
दीपिका- Shal वहां कब तक है?
करिश्मा- उसने शायद 11:30 कहा, क्योंकि उसे 12 बजे तक दूसरी जगह जाना है.
Zee Salaam LIVE TV