ज़राए के मुताबिक करिश्मा ने 2017 की व्हाट्सऐप चैट की बात कबूल की है, हालांकि उसने खुद ड्रग्स लेने की बात नहीं मानी है. करिश्मा प्रकाश ने सिर्फ सिगरेट पीने की बात कही है.
Trending Photos
)
मुंबई: अदाकार सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में आज दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से एनसीबी पूछताछ करेगी. पूछताछ से पहले दीपिका पादुकोण ने अपनी जान को लेकर खतरा बताया है. जिसके बाद मुंबई पुलिस उन्हें सिक्योरिटी देने के लिए उनके घर पहुंच गई है.
दीपिका पादुकोण को एनसीबी ने सुबह 10 बजे बुलाया है. उसके बाद साढ़े 10 बजे करिश्मा को एनसीबी ने पूछताछ के लिए अपने गेस्ट हाउस में बुलाया है. वहीं, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को एनसीबी के मुंबई के जोनल ऑफिस में बुलाया गया है.
बता दें कि जिस ड्रग चैट को लेकर दीपिका पादुकोण से पूछताछ की जानी है, उस व्हाट्सऐप ग्रुप की एडमिन दीपिका ही थीं और उसी ग्रुप का मुबय्यना तौर पर ड्रग चैट्स वायरल है, जिसमें दीपिका अपनी मैनेजर करिश्मा से हैश मांग रही हैं. इस व्हाट्सऐप ग्रुप में जया साहा भी शामिल थीं. एनसीबी के ज़राए के मुताबिक एनसीबी आज दीपिका पादुकोण और करिश्मा को आमने सामने बिठाकर भी पूछताछ करेगी.
ज़राए के मुताबिक करिश्मा ने 2017 की व्हाट्सऐप चैट की बात कबूल की है, हालांकि उसने खुद ड्रग्स लेने की बात नहीं मानी है. करिश्मा प्रकाश ने सिर्फ सिगरेट पीने की बात कही है.
सूत्रों के मुताबिक करिश्मा ने एनसीबी को बताया है कि दीपिका हेल्थ को लेकर बहुत सजग हैं और उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं ली. इसलिए NCB दीपिका और करिश्मा को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती है.
Zee Salaam LIVE TV