)
नई दिल्ली: बॉलिवुड की एकदम नई जोड़ी कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कैशल (Vicky Kaushal) अकसर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. आज 'वैलेंटाइन डे' (Valentine Day) है, और इस मौके पर दोनों जोड़े एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. जहां दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे दिखाई दिए. इसके अलावा कैटरीना ने विकी कौशल के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है जो काफी वायरल हो रहा है.
लंदन से वापस लौटे
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) दोनों लंदन में थे. जहां से वापसी के दौरान वह मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए. दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था. लोगों को जोड़ों के बीच की कैमेस्ट्री खासा पसंद आती है. एयरपोर्ट पर दोनों कपल्स सिंपल लुक में दिखाई दिए. आपको बता दें उनका यह लुक लोगों को खासा पसंद आ रहा है.
इसके साथ कैटरीना ने विकी कौशल के लिए एक खास मैसेज लिखा है. जो काफ़ी वायरल हो रहा है. दरअसल कैट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया. जिसमें वह विक्की कौशल को हग करती नजर आ रही हैं. उन्होंने इस फोटो के नीचे कैप्शन लिखा- "इस साल शायद हम रोमांटिक डिनर ना कर पाएं, लेकिन आप मुश्किल पलों को बेहतर बनाते हैं और यही मायने रखता है."
बिल्कुल अलग हुई थी दोनों की शादी
आपको बता दें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी एकदम अलग हुई थी. इस शादी में उन्होंने केवल खास लोगों को ही न्यौता दिया था. यह शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई. शादी को खास बनाने के लिए कुछ खास इंतेज़ाम किए गए थे.