Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1619084
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटपाकिस्तानी एक्ट्रेस को महंगा पड़ा मलाइका अरोड़ा की नक़ल करना; सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

पाकिस्तानी एक्ट्रेस को महंगा पड़ा मलाइका अरोड़ा की नक़ल करना; सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

Pakistani Actress Aamna llyas: पाकिस्तानी अदाकारा आमना इलियास को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है, दरअसल उन्होंने  भारतीय अदाकारा मलाइका अरोड़ा के अंदाज़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस को महंगा पड़ा मलाइका अरोड़ा की नक़ल करना; सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

Aamna llyas Copy to Malaika Arora: पाकिस्तान की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस आमना इलियास को इंडियन एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का स्टाइल कॉपी करना महंगा साबित हुआ, जिसके लेकर सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने उनकी जमकर आलोचना की. गौरतलब है कि पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस अमीना इलियास सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस को लेटेस्ट न्यूज देने के लिए इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपने मैसेज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में आमना इलियास को मलाइका अरोड़ा के स्टाइल की नक़ल करते हुए देखा जा सकता है. वायरल हुए इस वीडियो में अमीना इलियास टाइट जींस और टी-शर्ट पहने हुई हैं, उनके हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल  देखी जा सकती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस भारतीय एक्ट्रेस के चलने के स्टाइल को कॉपी करते हुए ख़ास पोज़ देती नज़र आ रही हैं. इंस्टाग्राम पर वायरल हुए वीडियो के बैकग्राउंड में फ़र्ज़ी फोटोग्राफर्स की आवाज़े भी सुनाई दे रही हैं जो मलाइका मैडम को रुकने या अपना स्टाइल दिखाने के लिए कह रहे हैं.

अमीना इलियास को मलाइका अरोड़ा के चलने के स्टाइल के अलावा उनके कपड़ों की नक़ल करने और उनके अंदाज़ में वीडियो बनाने पर आलोचना का शिकार होना पड़ा. सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि वो मलाइका अरोड़ा के स्टाइल में वीडियो बनाकर अपनी पब्लिसिटी कर रही हैं, जबकि कुछ लोगों ने अमीना इलियास के स्टाइल को ग़लत बताते हुए कहा कि उन्होंने एक तीर से दो निशाने साधे, यानी उन्होंने मलाइका अरोड़ा की आलोचना की और ख़ुद की पब्लिसिटी भी कर दी. सोशल मीडिया पर आमना को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है, वहीं कुछ यूज़र्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि अमीना इलियास लुक और फिगर में मलाइका अरोड़ा जैसी ही दिखती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Watch Live TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news